Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » खरीफ फसल:योगी सरकार की नई नीति से बढ़ेगा 12 फीसदी ज्यादा उत्पादन

खरीफ फसल:योगी सरकार की नई नीति से बढ़ेगा 12 फीसदी ज्यादा उत्पादन

पिछले साल खरीफ में खाद्यान्न और तिलहनी का हुआ था 260 लाख मीट्रिक टन उत्पादन
LP Live, Lucknow: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में खरीफ फसलों का में 12 फीसदी उत्पादन में वृद्धि के लक्ष्य में नई रणनीति अपनाई है। इसके लिए जल संरक्षण के लिए 8500 लघु खेत तालाब (फार्म पॉण्ड) बनाए जाएंगे, जिसके लिए सभी सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किये गये हैं।

How to Make a News Portal

उत्तर प्रदेश कृषि विभाग के प्रमुख सचिव रविन्द्र ने सीएम योगी आदित्यनाथ की नीतियों के तहत सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं कि योगी सरकार ने प्रदेश में खाद्यान्न और तिलहनी फसलों की पैदावार में 12 फीसदी की वृद्धि का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके तहत जल संरक्षण के लिए 8500 लघु खेत तालाब (फार्म पॉण्ड) बनाए जाएंगे। वर्ष 2025-26 में योजना को त्वरित गति से बढ़ाने के लिए 8499 लघु खेत तालाबों (फार्म पॉण्ड) के निर्माण का कार्य प्रस्तावित है। मसलन प्रदेश सरकार ने खरीफ अभियान के तहत फसलों की बुवाई, देखरेख और सिंचाई के लिए रणनीति में परिवर्तन किया है। मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे किसानों को उन्नत बीज, समय पर खाद और सिंचाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसके अलावा कृषि अधिकारियों की निगरानी में किसानों को तकनीकी प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।

इस साल 293 लाख मी.टन लाख का लक्ष्य
खरीफ 2024 के अंतर्गत प्रदेश में खाद्यान्न और तिलहनी फसलों का कुल उत्पादन 260 लाख मीट्रिक टन हुआ है। अब सरकार ने इसे बढ़ाकर 293 लाख मीट्रिक टन करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह लक्ष्य 33 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त उत्पादन के माध्यम से प्राप्त किया जाएगा। उत्पादन के लिहाज से मक्का और क्षेत्रफल के हिसाब से धान की पैदावार बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

वर्षा जल संचयन की खेत तालाब योजना
सरकार ने जल संकट से निपटने और सिंचाई के लिए वैकल्पिक स्रोत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खेत तालाब योजना को प्रदेशभर में लागू किया जा रहा है। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत वर्ष 2024-25 में बुन्देलखण्ड सहित समस्त जिलों (गौतमबुद्ध नगर को छोड़कर) में 31 मार्च 2025 तक 2033 खेत तालाबों का निर्माण कराया गया है।

ऐसे कारगर होगा फार्म पॉण्ड
लघु खेत तालाब या फार्म पॉण्ड एक छोटा जलाशय होता है जो वर्षा जल को संग्रहित करने के लिए बनाया जाता है। इसका उपयोग न केवल फसलों की सिंचाई में होता है, बल्कि पशुधन को पानी देने और मछली पालन के लिए भी किया जाता है। यह विशेष रूप से उन क्षेत्रों के लिए लाभकारी है, जहां वर्षा कम या अनियमित होती है। फार्म पॉण्ड से सिंचाई की सुविधा बढ़ती है, जिससे फसल उत्पादन में भी बढ़ोतरी होती है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 3 1 5 9 0
Total views : 90274

Follow us on