अध्यात्मिक पुस्तक ‘श्री श्याम महिमा’ के लिए सम्मानित हुए वरिष्ठ साहित्यकार दिनेश शर्मा
पुस्तक में श्री खाटू श्याम धामों और तीर्थ स्थलों की जानकारी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मार्च में किया था विमोचन
LP Live, PaniPat: हरियाणा के पानीपत जिले में बाबा लकीसर मंदिर चुलकाना धाम समालखा में श्री चुनकट महर्षि जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यकर्म में वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवि दिनेश द्वारा लिखी गई आध्यात्मिक पुस्तक ‘श्री श्याम महिमा’ के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। उनकी इस पुस्तक का विमोचन पिछले दिनो दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने किया था।
चुलकाना धाम के ग्रामवासी द्वारा आयोजित बाबा लकीसर मंदिर चुलकाना धाम समालखा में श्री चुनकट महर्षि जन्मोत्सव पर आयोजित इस कार्यक्रम में अध्यात्मिक पुस्तक ‘श्री श्याम महिमा’ के लिए सम्मानित हुए साहित्यकार दिनेश शर्मा ‘दिनेश’ की इस पुस्तक में श्री श्याम जी के बारे में तथ्यात्मक तरीके से समुचित जानकारी जन सामान्य के लिए उपलब्ध कराई गई है। एक एक उत्कृष्ट पुस्तक ‘श्री श्याम महिमा’ में लेखक एवं वरिष्ठ साहित्यकार दिनेश शर्मा ‘दिनेश’ द्वारा भारतीय संस्कृति, सभ्यता और धार्मिक आस्थाओं का संपूर्ण परिचय प्रस्तुत कराया गया है और भारत की धार्मिक धरोहरों के साथ श्री श्याम जी के आध्यात्मिक महत्त्व पर विस्तार से विशेष प्रकाश डाला गया है। इस पुस्तक में कुल सात खंड हैं। भारत की भौगोलिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक झलक के साथ-साथ विभिन्न तीर्थस्थलों की पवित्रता और उनके धार्मिक महत्व का वर्णन किया है।

खाटू श्याम धामों का विवरण
लेखक दिनेश शर्मा ने श्रीश्याम जी के लौकिक जीवन, उनके विचारों और कर्मों के प्रति समाज में फैले विश्वास का वर्णन किया गया है। उनके आदर्शों और उनके द्वारा दिए गए उपदेशों को इस तरह से प्रस्तुत किया है कि यह पुस्तक पाठकों के मन में गहरी छाप छोड़ने में सक्षम है। सुप्रसिद्ध श्रीश्याम तीर्थ स्थलों चुलकाना श्री श्याम धाम, श्री खाटू श्याम धाम, सिसला धाम आदि का विशेष विवरण दिया है। कैथल जिले के गाँव फरल में जन्मे दिनेश शर्मा ‘दिनेश’ ने साहित्य के क्षेत्र अपनी विशिष्ट पहचान बनायी है। कवि सम्मेलनों में भी दिनेश शर्मा ने अपने काव्यपाठ से खूब लोकप्रियता अर्जित कर रहे हैं। अभिनंदन कार्यक्रम में दिनेश शर्मा ‘दिनेश’ ने काव्यपाठ और संचालन भी किया।
