करियरट्रेंडिंगदेशराजनीतिलाइफस्टाइल- बाल जगत, महिला जगतशिक्षा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: पीएम मोदी ने दी नारी शक्ति को बधाई

संसद परिसर में महिलाओं की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी

75 साल के इतिहास में महिलाओं की उपलब्धियां सराहनीय: ओम बिरला
LP Live, New Delhi: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘नारी शक्ति’ को बधाई दी और विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। वहीं उन्होंने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाएं एक दिन के लिए उनका सोशल मीडिया अकाउंट संभालेंगी। दूसरी और संसद भवन परिसर में संविधानसभा की महिला सदस्यों पर आधारित प्रदर्शन आयोजित की गई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘नारी शक्ति’ को बधाई दी और विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि हम महिला दिवस पर अपनी नारी शक्ति को नमन करते हैं! हमारी सरकार ने हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम किया है और यह हमारी योजनाओं और कार्यक्रमों में झलकता है। आज, जैसा कि वादा किया गया था मेरा सोशल मीडिया अकाउंट उन महिलाओं द्वारा संभाला जाएगा जो विविध क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं।

महिला आत्मनिर्भरता का ऐतिहासिक वर्ष: बिरला
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 2025 को महिलाओं की आत्मनिर्भरता और नेतृत्व के लिए एक ऐतिहासिक वर्ष बनाने का आह्वान किया, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि नारी शक्ति भारत के भविष्य को आगे बढ़ाने में योगदान करती रहे। उन्होंने समाज के सभी क्षेत्रों में समावेशी वातावरण बनाने के लिए सामूहिकता से काम करने का आग्रह किया, ताकि हर महिला को समान अवसर, सम्मान और उत्कृष्टता हासिल करने की आजादी हो। उन्होंने इस बात पर र दिया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सिर्फ एक उत्सव नहीं बल्कि सभी क्षेत्रों में महिलाओं के नेतृत्व को आगे बढ़ाने के लिए एक प्रतिबद्धता होनी चाहिए। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से एक ऐसे समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया, जहाँ महिलाएँ नवाचार, शासन और राष्ट्र निर्माण में सबसे आगे हों। उन्होंने कहा कि अब वह समय आ गया है जब देश की आधी आबादी, यानी महिलाएं, देश की सुरक्षा से लेकर हर क्षेत्र में अपना अहम रोल निभा रही हैं। इस कार्यक्रम में लोक सभा के महासचिव, श्री उत्पल कुमार सिंह, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष, श्रीमती विजया रहाटकर और विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट अतिथि, नीति निर्माता और महिला नेता शामिल हुईं।

संसद परिसर में प्रदर्शनी
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संसद भवन परिसर में संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान और राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा आयोजित संविधान सभा की महिला सदस्यों पर आधारित संविधान सभा की महिला सदस्यों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन भी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया। भारत के संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्देश्य संविधान निर्माण में अमूल्य भूमिका निभाने वाली संविधान सभा की 15 महिला सदस्यों के महत्वपूर्ण योगदान के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इस कार्यक्रम में लोक सभा के महासचिव, श्री उत्पल कुमार सिंह, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष, श्रीमती विजया रहाटकर और विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट अतिथि, नीति निर्माता और महिला नेता शामिल हुईं।

नया समाज बनाने में अहम भूमिका
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि देश की प्रगति में महिलाओं का योगदान अहम रहा है। आज के दिन हमें उन महिलाओं को याद करना जरूरी है, जिन्होंने देश के लिए एक नया समाज बनाने में अहम भूमिका निभाई है। ये महिलाएं संविधान शिल्पी थी।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button