Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » अंतरिक्ष की 18 दिन की यात्रा के बाद धरती पर लौटे शुभांशु शुक्ला

अंतरिक्ष की 18 दिन की यात्रा के बाद धरती पर लौटे शुभांशु शुक्ला

धरती पर सेफ लैंडिंग पर खुशी से नम हुईं माता-पिता की आंखें
LP Live, New Delhi: दुनियाभर में भारत का नाम रोशन करने वाले शुभांशु शुक्ला 18 दिन की ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा के बाद सकुशल वापस धरती पर लौट आए हैं। एक्सिओम-4 मिशन के लिए अंतरिक्ष की यात्रा से मंगलवार को वह दोपहर तीन बजकर एक मिनट पर प्रशांत महासागर में कैलिफोर्निया तट पर उतरे। शुभांशु शुक्ला के अंतरिक्ष स्टेशन से धरती पर वापसी का लाइव प्रसारण उनके माता-पिता व अन्य परिजन ने भी देखा। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभांशु का धरती पर वापसी के लिए किया स्वागत और उनकी उपलब्धि को गौरवपूर्ण बताया।

How to Make a News Portal

यूपी की राजधानी लखनऊ के लाल ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और उनकी टीम की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की 18 दिनों की यात्रा के बाद मंगलवार को धरती पर सफल वापसी हो गई है, इसके लिए उन्हें धरती पर आने में 22 घंटे का समय लगा। इन अंतरिक्षयात्रियों ने आइएसएस से जुड़ने के बाद से लगभग 76 लाख मील की दूरी तय करते हुए पृथ्वी के चारों ओर लगभग 433 घंटे या 18 दिन तक 288 परिक्रमाएं कीं। इससे पहले शुभांशु की वापसी 11 जुलाई को होनी थी, हालंकि किसी वजह से इसको 3 दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया गया।

मुख्यमंत्री योगी ने किया वेलकम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्सिओम-4 मिशन के लिए अंतरिक्ष से लौटे भारतीय पायलट को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से बधाई दी और उनकी उपलब्धि को उत्तर प्रदेश और देश के लिए गौरव का क्षण बताया। उनकी यह उपलब्धि साहस, समर्पण और विज्ञान के प्रति संकल्प का गौरवपूर्ण प्रतीक है। आज हर भारतीय, विशेषकर उत्तर प्रदेश वासी गौरवान्वित है। भारत आपके स्वागत को उत्सुक है। लखनऊ के मूल निवासी ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की वायुसेना में उनकी सेवाएं उत्कृष्ट रहीं, लेकिन अब उन्होंने अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में भी भारत का नाम रोशन किया है। एएक्स-4 मिशन में भागीदारी कर उन्होंने न केवल भारत, बल्कि उत्तर प्रदेश को भी गर्व से भर दिया है। इस मिशन के दौरान टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर कई वैज्ञानिक प्रयोगों और तकनीकी परीक्षणों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। भारत की ओर से इसमें तकनीकी कौशल और वैज्ञानिक सहभागिता की एक नई ऊंचाई देखी गई।

परिजनों की आंखें हुईं नम
इस दौरान दोनों की आंखें खुशी से नम हो गईं। शुभांशु के पर‍िवार के ल‍िए यह गर्व का पल है। उनके वापस धरती पर लौटने के बाद उनके लखनऊ स्थित घर में जश्न का माहौल है। अपने बेटे के धरती पर लौटने पर शुभांशु शुक्ला के पिता शंभू दयाल शुक्ला ने कहा कि हम शुभांशु शुक्ला की सुरक्षित लैंडिंग के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शुभांशु शुक्ला को आशीर्वाद दिया और हमें शुभकामनाएं दीं।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 3 1 7 5 9
Total views : 90965

Follow us on