उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगराजनीतिव्यापार

यूपी: किसानों को धान खरीद का 10,145 करोड़ से अधिक का भुगतान

सात लाख से अधिक किसानो से 49.62 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद

योगी सरकार ने धान का लाभकारी मूल्य देकर किसानों को किया लाभान्वित
LP Live, Lucknow: उत्तर प्रदेश में किसानों से धान खरीद का सिलसिला अभी जारी है। अभी तक प्रदेश के 37 हजार से अधिक किसानों से की गई 49.62 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद के लिए 10145 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के खरीद केंद्रों पर धान की खरीद निरंतर जारी है। विगत दिनों सीएम ने निर्देश दिया था कि जब तक एक भी किसान का धान शेष रहेगा, क्रय प्रक्रिया जारी रहेगी। क्रय क्रेंद्रों पर उन्हें परेशानी न हो, मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप इस पर भी विशेष नजर है। खासबात है कि किसानों को समय से भुगतान भी किया जा रहा है। अब तक सात लाख 37 हजार से अधिक किसानों से धान की खरीद हो चुकी है और इन्हें 10145 करोड़ से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2183 रुपये व ग्रेड ए का समर्थन मूल्य 2203 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है।

सात लाख से अधिक किसान हुए लाभान्वित
योगी सरकार के निर्देश पर अब तक 5160 से अधिक क्रय केंद्रों से धान की खरीद की गई है। सोमवार तक 4962313.13 मीट्रिक टन से अधिक की धान खरीद हो चुकी है। इसमें 690480.74 मीट्रिक टन हाइब्रिड धान और कॉमन धान 4271832.38 मीट्रिक टन की खरीद हुई। यूपी के 7,37,629 किसान लाभान्वित हो चुके हैं। लक्ष्य के सापेक्ष 70.89 से अधिक धान क्रय किया जा चुका है। इस मद में किसानों को 10145.76 करोड़ रुपये का भुगतान हो गया है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button