उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष केशरीनाथ त्रिपाठी को दी श्रद्धांजलि

स्व. त्रिपाठी पश्चिम बंगाल, बिहार, मेघालय एवं मिजोरम के राज्यपाल भी रहे

LP Live, Lucknow: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पश्चिम बंगाल, बिहार, मेघालय एवं मिजोरम के पूर्व राज्यपाल तथा उत्तर प्रदेश विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष स्व.केशरी नाथ त्रिपाठी के जनपद प्रयागराज में उनके आवास पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए स्व.त्रिपाठी के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।

मुख्यमंत्री योगी ने मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए कहा कि वह स्वयं प्रदेश शासन एवं राज्य की जनता की ओर से स्व.केशरी नाथ त्रिपाठी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए यहां पर आये हुए हैं। स्व. त्रिपाठी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा एक विचारवान कार्यकर्ता थे। त्रिपाठी की एक विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता थी। वह एक उत्कृष्ट अधिवक्ता एवं संविधानविद थे। उन्होंने पश्चिम बंगाल, बिहार, मेघालय एवं मिजोरम के राज्यपाल तथा प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष के रूप में अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

गौरतलब है कि आज रविवार प्रातः 89 वर्ष की उम्र में केशरी नाथ त्रिपाठी ने अपनी भौतिक देह को छोड़कर परम धाम की यात्रा पर प्रस्थान किया। योगी ने कहा कि त्रिपाठी ने सहजता, सरलता, विद्वता के समन्वय का जो उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके निधन से आज उस एक युग का अंत हो गया है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता ‘नंदी’ सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्व.केशरीनाथ त्रिपाठी को श्रद्धांजलि अर्पित की

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button