देश

भारत की विविधता ही लोकतंत्र की बड़ी ताकत: ओम बिरला

संसदीय इंटर्नशिप कार्यक्रम में बोले लोकसभा अध्यक्ष

LP Live, New Delhi: लोकसभा सचिवालय द्वारा आयोजित संसदीय इंटर्नशिप कार्यक्रम के 17 देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिन्हें लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकतंत्र और लोकतांत्रिक मूल्य का पाठ पढ़ाते हुए भारतीय परंपराओं और संस्कृति का महत्व बताया और कहा कि भारत की विविधता ही हमारे लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।

संसद भवन परिसर में सोमवार को आयोजित 36वें संसदीय इंटर्नशिप कार्यक्रम के प्रतिभागियों 17 देशों के 44 प्रतिभागी भाग हिस्सेदारी कर रहे हैं। इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि लोकतंत्र और लोकतांत्रिक मूल्य हमारी जीवन शैली है। भारत ने अपने संविधान के माध्यम से लोकतंत्र की समृद्धि सुनिश्चित की है। श्री बिरला ने कहा कि हमारी परंपराएं और संस्कृति जीवन के सभी क्षेत्रों में लोकतांत्रिक मानदंडों का पालन करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे संविधान के संस्थापकों ने हमारे लोगों की नियति का मार्गदर्शन करने के लिए संसदीय लोकतंत्र पर निर्णय लिया क्योंकि यह शासन का सबसे अच्छा रूप है। उन्होंने कहा कि भारत की विविधता विविधता ही हमारी ताकत है और हमारा लोकतंत्र इसी विविधता पर मजबूत हो रहा है। इसमें भारतीय संविधान में लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत भारत की विविधता और लोकतंत्र को साथ रखा है।

संवैधानिक प्रणाली का महत्व
उन्होंने कहा कि देश और राज्य में सत्ता का सुचारु हस्तांतरण करने में भारत के संसदीय लोकतंत्र और इसकी नागरिक केंद्रित संवैधानिक प्रणाली की ताकत दुनिया के सामने है। लोक सभा सचिवालय द्वारा इस आयोजन में प्रशिक्षण कार्यक्रमों को लेकर बिरला ने इस बात पर बल दिया कि शिक्षण-प्रशिक्षण एक आजीवन प्रयास है और विचारों और सूचनाओं के आदान-प्रदान के साथ-साथ सक्रिय चर्चा से संस्थानों में अधिक जवाबदेही एवं पारदर्शिता आती है। उन्होंने कहा कि विचार-विमर्श यह सुनिश्चित करता है कि शासन और संसदीय प्रणाली से संबंधित सर्वोत्तम प्रथाओं को सभी प्रतिभागी आत्मसात करें।

संसदीय प्रणाली लोकतंत्र की मिसाल
लोक सभा की रिकॉर्ड उत्पादकता के संदर्भ में बिरला ने कहा कि संसद में उच्च स्तर की बहस और चर्चा के कारण पूरे देश में बड़े पैमाने पर सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन हुआ है। बिरला ने प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे अपनी शासन प्रणाली में अपने अनुभवों और प्रथाओं को साझा करें ताकि ज्ञान और सूचना से लोकतांत्रिक संस्थाएं और मजबूत बनें। कार्यक्रम में लोकसभा के महासचिव लोक सभा उत्पल कुमार सिंह और लोक सभा सचिवालय में संयुक्त सचिव सिद्धार्थ महाजन भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

 

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button