देशपंजाबराजनीति

पंजाब के राज्यपाल पुरोहित ने दिया इस्तीफा

इस्तीफे में पद छोड़ने का वक्तिगत कारण

मान सरकार के साथ तनातनी हो सकता है कारण
LP Live, Chandigarh: पंजाब की आप सरकार से तनातनी के चलते पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि उन्होंने अपने इस्तीफे में पद छोड़ने का व्यक्तिगत कारण बताया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखे अपने आधिकारिक पत्र में बनवारीलाल पुरोहित ने लिखा कि वह व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं के कारण पंजाब के राज्यपाल के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से अपना इस्तीफा दे रहे हैं, कृपया इसे स्वीकार करें। बनवारीलाल पुरोहित ने एक दिन पहले ही दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। बनवारीलाल पुरोहित अगस्त 2021 से पंजाब में राज्यपाल का पद संभाल रहे थे। इससे पहले वह तीन बार सांसद रह चुके हैं, जिन्हें 2016 में तमिलनाडु के राज्यपाल और 2017 में असम के राज्यपाल नियुक्त किया गया था।

सीएम से कुछ मुद्दों पर रही तनातनी ?
सूत्रों के अनुसार पंजाब में कई मुद्दों पर स्पष्टीकरण को लेकर बनवारीलाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच वाकयुद्ध होता नजर आया। अब जब पंजाब के मुख्यमंत्री भागवत मान ने पंजाब में कुछ घोषणाएं की तो बनवारीलाल पुरोहित ने इस्तीफा दे दिया है।

 

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button