लखनऊ में मौन सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेसी


LP Live: Lucknow: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के नेतृत्व में लखनऊ में कांग्रेसियो मौन सत्याग्रह शुरू कर दिया। इसमें मुजफ्फरनगर, शामली सहित वेस्ट यूपी के विभिन्न जिलों के पदाधिकारी धरने पर बैठे। लखनऊ के कैसर बाग स्थित शहीद स्मारक पर प्रदेश स्तरीय मौन सत्याग्रह काली पट्टी बांध कर कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का विरोध किया। मुजफ्फरनगर काँग्रेस जिला अध्यक्ष पंडित सुबोध शर्मा ने बताया कि जिस तरह हमारे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी देश की जनता के हितों की बातों को संसद में प्रखर रुप से उठा रहे थे, जिनका भाजपा सरकार विरोध किया जा रहा है। उसी के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मौन सत्याग्रह किया गया। जिसमें मुजफ्फरनगर कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष पं सुबोध शर्मा के साथ जनपद से भी काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष पं सुबोध शर्मा, गुफरान काजमी, विनोद गुज्जर, विकास गौतम आदि भी मौजूद रहे। इसके अलावा अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लखनऊ में पहुंचे हैं।
