दिल्ली-एनसीआरदेशपंजाबराजनीति

आप सांसद सुशील कुमार रिंकू ने थामा भाजपा का दामन

लोकसभा में आप के इकलौते सांसद हैं रिंकू

LP Live, New Delhi: आम आदमी पार्टी के लोकसभा सांसद सुशील कुमार रिंकू ने लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच झाडू को फेंक भाजपा का कमल थाम लिया है। रिंकू पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट से उप चुनाव में आप के सांसद निर्वाचित हुए थे। उनके साथ ही जालंधर ईस्ट से आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगूराल ने भी भाजपा की सदस्यता ली है।

यहां भाजपा मुख्यालय में बुधवार को आप सांसद सुशील कुमार रिंकू व आप विधायक शीतल अंगूराल ने अपने साथियों को भाजपा नेता विनोद तावड़े ने रिंकू को भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी मौजूद रहे। इस मौके पर रिंकू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली से प्रभावित होकर वे भाजपा में शामिल हो रहे हैं। लेकिन पंजाब की सरकार केंद्र की मोदी सरकार को विकास कार्य पूरा करने में सहयोग नहीं दे रही है।

सुशील कुमार रिंकू के भाजपा में शामिल होने को आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। गौरतलब है कि ‘आप’ के इन दोनों नेताओं ने ऐसे समय भाजपा में जाने का फैसला किया है जब कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार कर लिया है और वह फिलहाल ईडी की रिमांड पर हैं।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button