उत्तराखंडदेशराजनीति

उत्तराखंड की नेहा जोशी बनी राष्ट्रीय सहकारी संघ की सदस्य

भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रुप में सक्रीय नेता की पहचान

देश की महिलाओं के विकास को समर्पित होकर करेंगी काम
LP Live, New Delhi: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी को भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ का सदस्य नियुक्त किया गया है। सहकारी संघ की समिति में पहली बार उत्तराखंड की किसी महिला को प्रतिनिधित्व मिला है।

भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ के राष्ट्रीय चेयरमैन दिलीप संघानी ने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी को संघ का सदस्य नियुक्त किया है। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ भारत का सबसे अधिक और लोकप्रिय शीर्ष संघ है जो भारतीय सहकारी आंदोलन के सभी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करता है। सहकारी संघ की सदस्य बनी नेहा जोशी उत्तराखंड की तेज तर्रार नेता है, जो भाजपा मीडिया प्रभारी पैनल की सदस्य भी रही और बाद में उन्हें भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। संघ में सदस्य बनने पर नेहा जोशी ने कहा कि वह भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ के माध्यम से उत्तराखंड समेत पूरे देश की महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार काम करती रहेंगी। उत्तराखंड की महिलाओं के लिए आर्थिक विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। महिला शक्ति सहभागिता से उत्तराखंड में भी पलायन को रोकने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

कौन है नेहा जोशी
उत्तराखंड की नेहा जोशी वर्ष 2017 से भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रही थीं, जो उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की बेटी हैं और पिता के मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्रों में महिला उत्थान के लिए कार्य कर रही हैं। नेहा जोशी ने वाशिंगटन विश्वविद्यालय अमेरिका से सामाजिक कार्यों में स्नातकोत्तर की डिग्री ली है। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा देहरादून से, जबकि स्नातक की शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रहण की है। वह पिछले कई साल से उत्तराखंड में महिला सशक्तीकरण के लिए कार्य कर रही हैं।

सहकारी आंदोलन बना संघ
भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ की स्थापना वर्ष 1929 में की गई थी। यह संघ भारत का सबसे अधिक और लोकप्रिय शीर्ष संघ है जो भारतीय सहकारी आंदोलन के सभी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करता है। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ का मुख्य उद्देश्य भारत में सहकारी आंदोलन को बढ़ावा देने के साथ-साथ उन्हें विकसित करना है। देश की जनता को उनके प्रयासों में शिक्षित करना, उनका मार्गदर्शन करना तथा उनकी सहायता करना, सहकारी क्षेत्र का निर्माण और उनका विस्तार करना भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ के महत्वपूर्ण कार्य हैं।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button