उत्तर प्रदेशव्यापार

युवा व्यापारियों ने संगठित होने पर किया मंथन

LP Live, Muzaffarnagar: युवा व्यापारियों की एक बैठक गुरुवार को आर्शीवाद बैंकेट हाल में हुई। इसमें जिला युवा संगठन को संगठित करने के लिए बल दिया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक अशोक कंसल का स्वागत हुआ। बैठक की अध्यक्षता दिनेश बंसल ने की। संचालन करते हुए सभासद व मीडिया प्रभारी हिमांशु कौशिक ने सभी को बैठक के विषय में बताया। इसके बाद सभी ने विचार रखे। इस दौरान उन्होंने कहा यह व्यापार मंडल का 51वां वर्ष चल रहा है। व्यापारियों की बड़ी समस्या एवं छोटी समस्याओं को निपटाने में हमारा व्यापार मंडल अग्रणी भूमिका में रहता है। जीएसटी के अधिकारी या पुलिस प्रशासन हमारे व्यापारियों को परेशान करते हैं तो हम सब मिलकर उसका समाधान निकालेंगे। इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रियांक गुप्ता, सचिन मल्होत्रा, प्रशांत जुनेजा को भी पदभार दिया गया। अशोक कंसल ने बताया कि 9 अगस्त 2024 को नई दिल्ली में कांस्टीट्यूशनल क्लब पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का व्यापारी दिवस मनाया जाएगा, जिसमें पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराए।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button