
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। डीएवी पीजी कालेज को आयोग द्वारा स्थानीय प्राचार्य मिल गया है। पिछले कई वर्षों से प्रभारी पद पर चल रहा प्राचार्य का पद प्रो. योगेश कुमार ने संभाल लिया है। शनिवार को उन्हें मैनेजमेंट ने पदभार ग्रहण कराया। प्रो. योगेश कुमार पहले डीएवी पीजी कालेज में ही प्रोफेसर रह चुके हैं, जिन्होंने कालेज का अनुशासन बनाने में अपनी बड़ी जिम्मेदारी निभाई थी।
मुजफ्फरनगर के आर्य समाज रोड स्थित डीएवी पीजी कालेज में एक वर्ष से अधिक समय से प्राचार्य का पद खाली चल रहा था। प्राचार्य के पद पर प्रभारी के रूप में डा.गरिमा जैन को जिम्मेदारी सौंपी हुई थी। शनिवार को प्रो. योगेश कुमार को आयोग के आदेश पर प्राचार्य की जिम्मेदारी मिली है। डीएवी पीजी कालेज के प्रबंधक व प्रभारी प्राचार्या डा. गरिमा जैन ने उन्हें शनिवार को पदभार ग्रहण कराया। प्रो. योगेश कुमार डीएवी कालेज में पहले प्रोफेसर के पद पर तैनात रह चुके हैं। 2021 में आयोग से प्राचार्य के पद पर पदोन्नत होकर उन्हें बुलंदशहर के गुलावटी स्थित डीएम कालेज में प्राचार्य की नियुक्ति मिली थी। करीब चार वर्ष बाद उन्हें वापस डीएवी कालेज मुजफ्फरनगर में प्राचार्य की जिम्मेदारी आयोग द्वारा स्थानांतरण कर दी है। प्रो. योगेश कुमार का कहना है कि वह कालेज में अनुशासन को बहतर बनाने के साथ छात्र-छात्राओं की उच्च शिक्षा को और अधिक बेहतर बनाने में उनका सहयोग करेंगे।
Post Views: 280













Total views : 209504