Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » कौन बनेगा जीनियस प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी पुरस्कृत

कौन बनेगा जीनियस प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी पुरस्कृत

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर स्थित एमडीएस विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता ‘कौन बनेगा जीनियस’का आयोजन हुआ। विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ शोभित यूनिवर्सिटी से अजय वर्मा, विद्यालय प्रबंधक संदीप कुमार, प्रधानाचार्य अनिल कुमार एवं संचालक अनिल शास्त्री ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन कर किया। इस दौरान कक्षा 2 से कक्षा 9 तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान सामान्य ज्ञान, विज्ञान, भूगोल, इतिहास, राजनीति एवं समसामयिक विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे गए, जिनका विद्यार्थियों ने तार्किक सोच, आत्मविश्वास एवं स्पष्टता के साथ उत्तर देकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की गई। प्रथम चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की गई, जबकि द्वितीय चरण में मौखिक क्विज प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में कक्षा दो से आदर्श, अभि एवं प्रिशा सिंह ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा तीन से त्रिशा, श्रद्धा एवं दृष्टि ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा चार से शौर्य कटारिया, देव कुमार एवं अवनी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा पॉच से आरव कुमार, इशिका एवं देवांश राठी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा छः से आदित्य गुप्ता, सिद्धांत कुमार एवं रूद्र कुमार ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा सात से वंशी मलिक, अनिक्षा चौधरी, आराध्या चौहान, आरव प्रजापति एवं अभय चौधरी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा आठ से आयुष राठी, आकृति वर्मा एवं शिरोमणि ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा नौे से अंशु, श्रेया एवं आंचल मलिक ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही कक्षा आठ से अर्णव चौधरी एवं वाणी राठी और कक्षा नौ से देवांशी धनगर, कनिष्का एवं मानवी बलियान ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया। सफल प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को विद्यालय की ओर से प्रमाण पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रेणु चौधरी, अर्पित, आदित्य बालियान सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 6 7 3 1 0
Total views : 209549

Follow us on