
LP Live, Muzaffarnagar: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य जगदीश पांचाल के कैंप कार्यालय विश्वकर्मा समाज की एक बैठक हुई। इसमें विश्वकर्मा समाज के सभी गोत्र पांचाल, धीमान, जांगिड़, रामगढ़िया, टांक आदि के लोगों की उपस्थित रही। बैठक में जगदीश पांचाल ने विश्वकर्मा समाज के सभी लोगों से आवाहन किया कि जातीय जनगणना होने पर इस समाज के सभी लोग अपनी जाति के सामने केवल विश्वकर्मा लिखें, जिससे समाज की सही संख्या पता चलेगी। वहीं जाति के आधार पर राजनीति में अपनी भागीदारी मांगने के लिए जागरूक हो। इस दौरान कहा कि आगामी पंचायत चुनावों में समाज के सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें, जिससे, समाज के प्रधान, बीडीसी सदस्य, जिला पंचायत सदस्य ज्यादा से ज्यादा संख्या में चुनकर आएं। बैठक में आचार्य सतीश विश्वकर्मा, महावीर पांचाल, नंद किशोर पांचाल, वेद प्रकाश धीमान, अशोक धीमान, पवन धीमान, मोहित विश्वकर्मा, सोमदत्त जांगिड़, गजेंद्र जांगिड़, मंगल सिंह जांगिड़ आदि मौजूद रहे।













Total views : 233713