उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

विश्वकर्मा समाज ने मनाया जगदीश पांचाल का जन्मदिन

LP Live, Muzaffarnagar:  उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जगदीश पांचाल के कैंप कार्यालय रामपुरी में उनका जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर समाज के लिए आगे रहने पर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान समाज के लोगों ने उनका जन्मदिवस भी केक काटकर मनाया। इस अवसर पर भाजपाईयों ने भी पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता कुश पुरी, ओमबीर सिंह चौहान, भाजपा केशव मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पांचाल ने विशेष रूप से उनके कार्यों की सरहाना की। कार्यक्रम में बाबूराम पांचाल, बिशंबर पांचाल, लोकेश पांचाल, महावीर पांचाल, मोहित पांचाल, जनार्दन विश्वकर्मा, नरेश पांचाल, देशपाल पांचाल, विजय प्रजापति, नीरज कोरी, रतन फौजी आदि मौजूद रहे।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button