उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगराजनीति

यूपी में शनिवार को हर मंडल में लगेंगे 30 करोड़ पौधे

सरकार का वृक्षारोपण जन अभियान में 35 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य

पांच करोड़ पौधों को स्वतंत्रता दिवस पर लगाया जाएगा
LP Live, Lucknow: उत्तर प्रदेश में कल शनिवार को वृक्षारोपण जन अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण हेतु योगी सरकार की ओर से 30 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। सरकार का इस अभियान के तहत 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है, जिनमें से पांच करोड़ पौधे अगले महीने स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त) को लगाएं जाएंगे।

योगी सरकार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि पौधरोपण हर जगह होना चाहिए। इसमें वन भूमि, ग्राम पंचायत व सामुदायिक भूमि, एक्सप्रेसवे व नहरों के आसपास, विकास प्राधिकरण औद्योगिक परिसर भूमि, रक्षा-रेलवे की भूमि, चिकित्सा संस्थान-शिक्षण संस्थान की भूमि, अन्य राजकीय भूमि, कृषकों का सहयोग लेते हुए उनकी भूमि, नागरिकों की ओर से निजी परिसर में पौधरोपण कर यूपी को हरा-भरा किया जाए। प्रदेश को हरा-भरा बनाए रखने के लिए योगी सरकार का वृक्षारोपण जन अभियान के तहत 35 करोड़ पौधे लगाएगी, जिसमें 30 करोड़ पौधे शनिवार व शेष 5 करोड़ पौधे स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को लगाएं जाएंगे। योगी सरकार ने प्रदेश के हरित क्षेत्र को 9 से बढ़ाकर 2026-27 तक 15 फीसदी तक ले जाने का भी लक्ष्य रखा है। इसके लिए जनसहयोग के साथ प्रदेश के मंत्री भी शनिवार को विभिन्न जनपदों में पौधरोपण करेंगे।

विभागवार तय किया गया लक्ष्य
योगी सरकार सभी के सहयोग से इस लक्ष्य को प्राप्त करेगी। 35 करोड़ पौधे के लिए वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन की ओर से 14 करोड़, ग्राम्य विकास विभाग को 12.59 करोड़, कृषि को 2.50 करोड़, उद्यान विभाग 1.55 करोड़, पंचायती राज को 1.28 करोड़, राजस्व को 1.06 करोड़, नगर विकास को 35 लाख, उच्च शिक्षा को 18 लाख, रेशम को 14 लाख, लोक निर्माण, रेलवे व जलशक्ति को 13-13 लाख, बेसिक शिक्षा को 12 लाख, स्वास्थ्य विभाग को 11 लाख, उद्योग को 9 लाख, औद्योगिक विकास व माध्यमिक शिक्षा विभाग को आठ-आठ लाख, गृह-पशुपालन को सात-सात लाख, ऊर्जा व सहकारिता को छह-छह लाख, आवास विकास, रक्षा व प्राविधिक शिक्षा को पांच-पांच लाख, श्रम व परिवहन विभाग को तीन-तीन लाख पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया है।

18 मंडलों में भी होगा पौधारोपण
सरकार के इस अभियान के तहत सभी 18 मंडलों में भी पौधे लगाए जाएंगे। सबका लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। सबसे अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य लखनऊ मंडल को दिया गया है। लखनऊ मंडल में चार करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। कानपुर मंडल में 3.13 करोड़, चित्रकूट में 2.76 करोड़, झांसी में 2.58 करोड़, मिर्जापुर में 2.27 करोड़, अयोध्या में 2.20 करोड़, देवीपाटन में 1.95 करोड़, प्रयागराज में 1.89 करोड़, बरेली में 1.87 करोड़, वाराणसी में 1.78 करोड़, मुरादाबाद में 1.76 करोड़, आगरा में 1.74 करोड़, गोरखपुर में 1.43 करोड़, आजमगढ़ में 1.34 करोड़, अलीगढ़ में 1.20 करोड़, मेरठ मंडल में 1.14 करोड़, बस्ती में 1.08 करोड़ व सहारनपुर मंडल में 88 लाख पौधे लगेंगे। पौधरोपण स्थलों की जियो टैगिंग भी होगी। वहीं मंडलों में वन विभाग की तरफ से 12.60 करोड़ व अन्य विभाग मिलकर लगभग 22.40 करोड़ पौधे लगाएंगे।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button