उत्तर प्रदेशसाहित्य- कला संस्कृति,अध्यात्म

मुजफ्फरनगर से अयोध्या के लिए रवाना हुई आस्था स्पेशल ट्रेन

इस ट्रेन से अयोध्या के लिए रवाना हुए भाजपा, 22 कोच की स्पेशल ट्रेन में 20 कोच भाजपाई के लिए बुक

LP Live, Muzaffarnagar: अयोध्या नगरी के लिए रविवार रात मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। 22 कोच की आस्था स्पेशल ट्रेन में 20 कोच यात्रियों के लिए रखे गए। भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं और नागरिकों के लिए 20 कोच में यात्रियों के आरक्षण कराए। आरक्षित सीटों पर बैठकर मुजफ्फरनगर से हजारों भाजपाई अयोध्या में राममंदिर में रामलला के दर्शन के रवाना हुए। इस अवसर पर राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी ट्रेन को रवाना करवाने के लिए मुजफ्फरनगर स्टेशन पर पहुंचे।

अयोध्या में बने श्रीरामलला के मंदिर के लिए इन दिनों श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच रही है। इसी कड़ी में एक आस्था स्पेशल ट्रेन रविवार को अयोध्या के लिए रवाना हुई। इस ट्रेन में कुल 22 कोच हैं, जिसमें 20 कोच यात्रियों के लिए रखे गए हैं। भाजपा की तरफ से बुक की गई इस ट्रेन में भाजपा संगठन से जुड़े पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित आम लोग अयोध्या जा रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने बताया कि आस्था स्पेशल ट्रेन मुजफ्फरनगर से सीधे अयोध्या के लिए रवाना हुई है। इस ट्रेन में केवल भाजपाई और भाजपा से जुड़े यात्री ही अयोध्या जा रहे हैं। संगठन के सभी पदाधिकारियों के रिजर्वेशन कराए गए हैं। एक साथ रामलला के दर्शन करेंगे। उन्होंने कहा, मेरे साथ एक हजार से अधिक भाजपाई इस ट्रेन से अयोध्या जा रहे हैं।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button