
मुख्यमंत्री के साथ कोर कमेटी की बैठक में खींचा गया खाका
भाजपा संगठन में बड़े बदलाव की संभावनाओं पर भी चर्चा
लोकपथ लाइव, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव से पहले भाजपा के नए अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद जहां संगठनात्मक बदलाव होना तय है, वहीं योगी सरकार में भी बदलाव की तैयारियां नजर आने लगी हैं। यह संकेत मंगलवार को मुख्यमंत्री के आवास पर हुई कोर कमेटी की बैठक में हुए मंथन के बाद स्पष्ट होते नजर आए। बैठक में योगी मंत्रिमंडल के प्रस्तावित विस्तार का खाका तैयार करने की खबर है, जिसमें निर्वतमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत करीब आधे दर्जन विधायकों को योगी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है?


सूत्रों की माने तो उत्तर प्रदेश सरकार और संठन में व्यापक बदलाव को लेकर कोर कमेटी की बैठक में तैयार की गई रुपरेखा पर आम सहमति बन गई है और भाजपा हाई कमान से हरी झंडी मिलते ही जल्द ही मंत्रिमंडल के विस्तार करने की प्रक्रिया पूरी हो सकती है। इसके बाद प्रदेश में भाजपा संगठन के आूलचूल बदलाव करने का अभियान तेज होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में मंगलवार की देर शाम को उनके आवास पर हुई बैठक में प्रमुख रुप से नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के अलावा संघ से क्षेत्र प्रचारक अनिल कुमार व अन्य संघ के पदाधिकारी शामिल रहे हैं।

बताया जा रहा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी कोर कमेटी में बनी रणनीतिक रिपोर्ट के साथ देर रात ही दिल्ली रवाना हो गए हैं, जहां वे दिल्ली में हाईकमान के सामने कोर कमेटी की बैठक में हुई चर्चा और प्रस्ताव की रिपोर्ट देंगे। केंद्रीय भाजपा अपना अंतिम निर्णय लेगी। प्रदेश संगठन के पुर्नगठन करने का मकसद 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव और एससे पहलं पंचायत चुनाव की रण्नीति को मजबूत करना माना जा रहा है।











Total views : 195509