Select Language :

Home » स्वास्थ्य » यूपी: अब महिला विधायकों के माता-पिता भी स्वास्थ्य बीमा योजना में होंगें शामिल

यूपी: अब महिला विधायकों के माता-पिता भी स्वास्थ्य बीमा योजना में होंगें शामिल

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने योगी सरकार को दिए निर्देश
लोकपथ लाइव, लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने योगी सरकार को निर्देश दिये हैं कि महिला विधायकों के माता-पिता या फिर सास-ससुर जो भी उन पर आश्रित हैं को भी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिलना चाहिए।

How to Make a News Portal

उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बुधवार को सदन में सपा सदस्य डॉ. रागिनी सोनकर ने महिला विधायकों के माता-पिता या सास-ससुर को स्वास्थ्य बीमा का लाभ न मिलने का मुद्दा उठाया औ कही कि जब पुरुष विधायकों के माता-पिता स्वास्थ्य बीमा योजना में शामिल है तो महिला विधायकों का के माता-पिता या सास-ससुर के लिए यह सुविधा क्यों नहीं है। डॉ. रागिनी ने कहा कि यह मामला सभी दलों की महिला विधायकों का है न कि किसी दल का। इस पर विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने संसदीय कार्य मंत्री से इस मामले को दिखवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला विधायकों के माता-पिता या फिर सास-ससुर जो भी उन पर आश्रित हैं उन्हें भी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिलना चाहिए।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 6 7 3 1 0
Total views : 209549

Follow us on