Select Language :

Home » धर्म » यूपी: त्योहारों पर खलल डाला तो खैर नहीं, ऐसी कार्रवाई करें जो ‘नजीर’ बने: योगी

यूपी: त्योहारों पर खलल डाला तो खैर नहीं, ऐसी कार्रवाई करें जो ‘नजीर’ बने: योगी

संवाद और समन्वय से हटाए जाएं कानफोड़ू लाउडस्पीकर, सोशल मीडिया की अफवाहों पर रहेगी पैनी नजर
लोकपथ लाइव, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी त्योहारों-होलिकोत्सव, रमजान, ईद, नवरात्रि और रामनवमी को लेकर प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले उपद्रवियों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई की जाए, जो भविष्य के लिए एक उदाहरण (नजीर) पेश करे। मुख्यमंत्री ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश भर के अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।

How to Make a News Portal

मुख्यमंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ की एक भी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि पिछले पांच वर्षों की घटनाओं का विश्लेषण कर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। विशेष रूप से शोभा यात्राओं और जुलूसों के दौरान पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने और लोकल इंटेलिजेंस को सक्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं। ध्वनि प्रदूषण पर कड़ा रुख अपनाते हुए सीएम ने निर्देश दिया कि धर्मस्थलों से कानफोड़ू आवाज वाले लाउडस्पीकर संवाद के माध्यम से हटाए जाएं। साथ ही, सोशल मीडिया पर ‘फेक न्यूज’ फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल खंडन और कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान अभद्र संगीत या किसी की भावनाओं को आहत करने वाले कृत्य कतई स्वीकार्य नहीं होंगे।

जनसुविधाओं का विशेष ध्यान
त्योहारों और बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए ऊर्जा विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं। परिवहन निगम को फिटनेस मानकों वाली अतिरिक्त बसें चलाने और निजी ऑपरेटरों द्वारा वसूले जाने वाले मनमाने किराए पर रोक लगाने को कहा गया है। इसके अलावा, जहरीली शराब के निर्माण और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के सख्त आदेश दिए गए हैं।

परफॉर्मेंस के आधार पर होगी अधिकारियों की परख
बैठक के दौरान ‘जनसुनवाई समाधान प्रणाली’ (IGRS) की जनवरी-2026 की मासिक रैंकिंग भी पेश की गई। मुख्यमंत्री ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों की सराहना की, जबकि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने की कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध होना चाहिए।

#CMYogi #UttarPradesh #LawAndOrder #Holi2026 #Ramzan #FestivalSafety #UPPolice #योगीआदित्यनाथ #कानूनव्यवस्था #उत्तरप्रदेश

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 7 3 0 6 0
Total views : 227951

Follow us on