यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना बोले, इकोनॉमी को एक ट्रिलियन बनाएँगे युवा, देश में यूपी विधानसभा सबसे सर्वश्रेष्ठ


LP Live, Muzaffarnagar: यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने आईआईए के कार्यक्रम में कहा कि एमएसएमई सबसे महत्वपूर्ण विभाग है और स्किल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट इंडस्ट्रीज की धुरी है। 10 साल पहले व्यक्तिगत निवेश की बात होती थी, अब इंडस्ट्रीज बढ़ाने की बात होती है। आज दो लोगों के व्यक्तिगत जीवन सुधारने का नहीं, बल्कि इंडस्ट्रीज को बढ़ाना मकसद है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश का नौजवान यूपी को एक ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने काम करेंगे। इंडस्ट्रीज के माध्यम से सही रोजगार मिलता है।
मुजफ्फरनगर के होटल प्लासा में गुरुवार को इंडियन इंडस्ट्रीज एसो. के बैनर तले उप्र को एक ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने में एमएसएमई की सहभागिता पर गोष्ठी हुई । इसमें यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहुंचे उन्होंने कहा कि यूपी की विधानसभा आज देश की सर्वश्रेष्ठ विधानसभा है। आज सभी लोग देखने आते हैं। पहले दो दो दिन बत्ती नहीं आती थी, आज बत्ती जाती नहीं।उप्र निश्चित रूप से वन ट्रिलियन इकोनॉमी बनकर रहेगा, क्योंकि देश का नौजवान अब विदेश में नहीं खुद की इंडस्ट्रीज संभाल रहे हैं। देश के नौजवान वन ट्रिलियन बनाएंगे। लोगों में जागरुकता आई थी। देश का जीडीपी ग्रोथ बढा है, इसमें यूपी में दूसरे स्थान पर है। उप्र में टूरिज्म को बढ़ावा मिला है। उप्र विस अध्यक्ष ने कहा कि पहले नेता इंडस्ट्रीज वाले से छुपकर मिलते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब इंडस्ट्रीज एवं उधमी राष्ट्र का विषय है।

अब यूपी में उद्यमियों को नहीं देना पड़ता गुंडा टैक्स: कपिल देव अग्रवाल
यूपी के कोशल विकास मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि विस अध्यक्ष सतीश महाना सभी की बात को सुनते हैं और सबको स्नेह देना उनका काम है। आज वो दिक्कत नहीं है जो 2014 से पहले थी। पहले गुंडागर्दी का माहौल था। व्यापारियों को गुंडा टैक्स देना पड़ता था। लोग पलायन करते थे। अब मोदी और योगी सरकार में सबसे बड़ा मौका अपने क्षेत्र में कारोबार करने का मौका मिला। मुजफ्फरनगर में शानदार सड़कों की कनेक्टिविटी मिली। दिल्ली जाना सुलभ हो गया। 24 घंटे बिजली मिलनी शुरू हो गई। ये माहौल सिर्फ भाजपा सरकार में मिली है। कौशल विकास क्षेत्र में आईटीआई में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है। टाटा के साथ सीएसआर फंड से आईटीआई को शानदार बनाया गया है। आईटीआई से मैन पावर तैयार कर बेरोजगारी की समय अकेले सरकार दूर नहीं कर सकती। इसके लिए सबको काम करने की आवश्यकता है। सरकार का उद्देश्य लोकल फार वोकल को बढ़ावा देना है। एमएसएमई को बढ़ावा देने का काम किया जाएगा, जिससे कि वन ट्रिलियन का लक्ष्य पूरा हो सके। वन नेशन, वन इलेक्शन भी बहुत बड़ा मुद्दा है लेकिन देश में एक माहौल बन रहा है। इसके लिए हमें वैचारिक रूप से एकजुट होना होगा।
इससे पूर्व आईआईए के चेयरमैन पवन गोयल, कुश पुरी, अमित जैन, नीलकमल पुरी, सुरेन्द्र अग्रवाल आदि ने ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम का संचालन विपुल भटनागर ने किया।
