Select Language :

Home » राजनीति » केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी: बंगाल से जुड़ा ‘डेथ कॉल’ का कनेक्शन

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी: बंगाल से जुड़ा ‘डेथ कॉल’ का कनेक्शन

दौरा कार्यक्रम लीक कर फैलाई दहशत, तुगलक रोड आवास की रेकी, सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप
लोकपथ लाइव, नई दिल्ली: राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष और केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में दिल्ली के तुगलक रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। धमकी देने वाले शख्स ने न केवल आधुनिक हथियारों का जिक्र किया, बल्कि मंत्री के गोपनीय ‘दौरा कार्यक्रम’ की सूची भेजकर सुरक्षा एजेंसियों को चुनौती दी है। पुलिस ने आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी मोहम्मद इस्माइल के रूप में की है।

How to Make a News Portal

घटना 18 मार्च की सुबह करीब 11 बजे की है, जब मंत्री के निजी सहायक के पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉलर ने बेहद आक्रामक लहजे में जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी दी और विशेष रूप से MP5 जैसी घातक बंदूकों का नाम लिया। कॉल के दौरान आरोपी ने कुछ भेजे गए दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की और बार-बार अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। बाद में उसी नंबर से मंत्री के आगामी दौरों की विस्तृत सूची (Tour Program) संदेश के रूप में भेजी गई, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि अपराधी के पास मंत्री की पल-पल की जानकारी है। फिलहाल, मंत्री जयंत चौधरी की सुरक्षा की उच्च स्तरीय समीक्षा की गई है और उनके आवास व सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस की एक टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पश्चिम बंगाल रवाना होने की तैयारी में है।

आवास की ‘रेकी’ और संदिग्ध सफेद कार का रहस्य
दर्ज शिकायत में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मंत्री के आवास के पास संदिग्ध गतिविधियों और अज्ञात व्यक्तियों द्वारा निगरानी (Surveillance) की बात कही गई है। कुछ दिन पहले आवास के बाहर काले शीशों वाली एक सफेद कार खड़ी देखी गई थी, जिसमें बैठे लोग इलाके की गतिविधियों को ट्रैक कर रहे थे। पुलिस इसे पेशेवर ‘रेकी’ का हिस्सा मान रही है।

पुलिस कार्रवाई और सुरक्षा की समीक्षा
दिल्ली पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद तकनीकी साक्ष्यों (CDR और IP Address) के आधार पर आरोपी मोहम्मद इस्माइल को चिह्नित कर लिया है। वह पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का रहने वाला है। धमकी भरे संदेशों और वॉयस नोट्स में कॉलर ने दावा किया है कि यह जानकारी उसे ऊपर से भेजी गई है। पुलिस अब इस ‘ऊपर’ वाले मास्टरमाइंड की तलाश कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या यह किसी गहरे षड्यंत्र या आतंकी नेटवर्क का हिस्सा है। फिलहाल, मंत्री जयंत चौधरी की सुरक्षा की उच्च स्तरीय समीक्षा की गई है और उनके आवास व सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस की एक टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पश्चिम बंगाल रवाना होने की तैयारी में है।

 

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 7 9 4 3 8
Total views : 248672

Follow us on