अपराधउत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर की शादी में चली गोली, गाजियाबाद के युवक की मौत

LP Live, Muzaffarnagar: मंसूरपुर थाना क्षेत्र के हाइवे स्थित किंग्स विला बैंकट हाल में शादी समारोह के दौरान विवाद हो गया। विवाह समारोह में झगड़े के दौरान  गोली चल गयी। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी,   किसी बात को लेकर बारातियों के दो पक्षों के बीच विवाद संघर्ष में बदल गया। संघर्ष के दौरान हुई फायरिंग में एक बाराती  गंभीर रूप से घायल हो गया था। डीजे पर डांस के दौरान विवाद के बाद गोली चली। घायल का नाम निखिल तिवारी बताया गया है। पुलिस ने बताया कि वसुंधरा गाजियाबाद से बारात आई थी। यह लोग मूलत जाट कालोनी के निवासी हैं। पूरे मामले की जाँच की जा रही है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button