छत्तीसगढ़तेलंगानादेशमध्य प्रदेशमिज़ोरमराजनीतिराजस्थान

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना व मिजोरम में बजा चुनावी बिगुल

पांचों राज्यों के चुनावी नतीजे तीन दिसंबर को होंगे घोषित

भारत निर्वाचन आयोग ने पांचों राज्यों के चुनावों की तारीखों का किया ऐलान
इन राज्यों में 60 लाख मतदाता पहली बार मतदान करेंगे।
LP Live, New Delhi: भारत निर्वाचन आयोग ने सोमवार को देश के पांच राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। चुनावी कार्यक्रम के मुताबिक मिजोरम में 7 नवंबर, मध्यप्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 23 नवंबर और तेलंगाना में 30 नवंबर को वोटिंग कराई जाएगी। जबकि छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान कराया जाएगा। इन पांचों राज्यों के नतीजो तीन दिसंबर को होने वाली मतगणना के बाद घोषित किये जाएंगे।

भारत निर्वाचन आयोग ने सोमवार दोपहर एक प्रेसवार्ता के दौरान इन पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव कराने का कार्यक्रम घोषित किया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इन चुनावों की तारीखों का ऐलान करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ की 90 सीटों के लिए दो चरणों 7 और 17 नवंबर को चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है। बाकी राज्यों में एक चरण में ही मतदान होगा। यानी मध्य प्रदेश की 230 सीटों पर 17 नवंबर, राजस्थान की 200 सीटों पर 23 नवंबर, तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों के लिए 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। जबकि मिजोरम की 40 सीटों पर 7 नवंबर को मतदान होगा। इन सभी पांचों राज्यों के चुनावी नतीजे तीन दिसंबर 2023 घोषित किये जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने यह भी जानकारी दी कि इन पांचों राज्यों में कुल 679 विधानसभा सीटों के लिए कुल 16.14 करोड़ मतदाता वोटिंग करेंगे, जिनमें 60.2 लाख युवा पहली बाद नए मतदाता के रुप में मतदान करेंगे। कुल मतदाताओं में 8.2 करोड़ पुरुष मतदाता, 7.8 करोड़ महिला मतदाता शामिल हैं। इन नए 60.2 लाख मतदाताओं की उम्र 18 से 19 साल के बीच है। वहीं 15.39 लाख वोटर ऐसे हैं, जो 18 साल पूरे करने जा रहे हैं और वे मतदाता बनने के लिए अग्रिम आवेदन कर चुके हैं।

छत्तीसगढ: नक्सलवाद में पहले चरण में मदान
छत्तीसगढ़ की कुल 90 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में सात नवंर को 20 सीटों पर मतदान होगा। जबकि 17 नवंबर को बाकी 70 सीटों पर मतदान कराया जाएगा। छत्तीसगढ़ में कुल मतदाताओं की संख्या 2,03,60,240 है, जिसमें से 01,01,20,830 पुरुष तथा 01,02,39,410 महिला मतदाता है। वहीं, थर्ड जेंडर की संख्या 790 है। प्रदेश में 2 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम हटाए गए है। इस बार प्रदेश में 18 लाख 68 हजार 636 नए मतदाता है। इनकी आयु 18 से 22 साल के बीच है। 18 लाख से अधिक मतदाता पहली बार वोट डालेंगे।

मध्यप्रदेश में मतदाताओं का चक्रव्यूह
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो चुका है, जिसमें पिछले चुनावों के मुकाबले 17 लाख मतदाता बढ़ने के बाद प्रदेश में 5 करोड़ 60 लाख 60 हजार 925 मतदाता हो गये हैं, जिनमें 2 करोड़ 88 लाख 25 हजार 607 पुरुष, 2 करोड़ 72 लाख 33 हजार 945 महिला मतदाता तथा 1373 थर्ड जेंडर 1373 हैं। मध्य प्रदेश में 5,61,36,229 मतदाता दर्ज हैं। 18-19 साल की उम्र के पहली बार मतदान करने वाले 22,36,564 मतदाता हो गए हैं। वहीं एमपी में 80 और इससे ज्यादा आयु वाले मतदाताओं की संख्या 6,53,640 है, जिनमें 5124 मतदाता 100 साल की उम्र लांघ चुके हैं। प्रदेश में मतदाता अनुपात एक हजार पुरुषों पर 945 महिला मतदाता हैं।

राजस्थान में सौ साल के मतदाता
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के अनुसार प्रदेश में 5,26,80,545 मतदाता हैं, जिनमें से 2,73,58,627 पुरूष और 2,51,79, 422 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदाता सूची में 80 साल से अधिक आयु के 11.78 लाख मतदाता और 100 वर्ष से अधिक आयु के 17,241 मतदाता पंजीकृत हैं। 5.61 लाख विशेष योग्यजन मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इन मतदाताओं को होम वोटिंग की सुविधा दी जाएगी।

फिलहाल किसकी सरकार
इन पांचों राज्यों में फिलहाल मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है। हालांकि पिछले चुनाव 230 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को बहुमत से दो कम 114 सीटें मिलीं थीं और सरकार बनाई थी। बाद में जोडतोड़ की राजनीति के चलते भाजपा सत्ता में आई गई थी। जबकि छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है। तेलंगाना में बीआरएस के के चन्द्रशेखर राव का शासन है, तो मिजोरम में जोरमथंगा की मिजो नेशनल फ्रंट सत्ता चल रही है। इन राज्यों में 2018 के विधानसभा चुनाव में भी छत्तीसगढ़ में चुनाव दो चरणों में कराए गए थे, जिसका कारण नक्सलवाद माना जाता है। उस समय पांचों राज्यों के चुनाव नतीजे एक साथ 11 दिसंबर को घोषित किये गये थे।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button