Select Language :

Home » एजुकेशन » बच्चों के अभिनय पर बजी तालियों से गूँजा आर्य एकेडमी परिसर

बच्चों के अभिनय पर बजी तालियों से गूँजा आर्य एकेडमी परिसर

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। शहर के एटूजेड रोड़ स्थित आर्य एकेडमी इण्टरनेशनल स्कूल में गुरुवार को प्री-प्राइमरी विभाग के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा वार्षिक प्रस्तुति का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आगाज़ विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मधुर ‘वेलकम सॉन्ग’ से हुआ, जिसकी सुरीली धुनों ने वहां मौजूद अभिभावकों और अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में दिखा टैलेंट: कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने कविता वाचन और कहानी सुनाकर अपनी भाषाई दक्षता का परिचय दिया। विशेष रूप से ‘How to grow a seed’ विषय पर आधारित प्रस्तुति ने सबका ध्यान खींचा, जिसके माध्यम से बच्चों ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। म्यूज़िकल स्किट और रोल प्ले कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे। छोटे बच्चों की भाव-भंगिमा और संवाद अदायगी देखकर दर्शक दीर्घा तालियों से गूँज उठी।
अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह: समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संस्कार भारती की प्रसिद्ध कवयित्री  सुमन प्रभा, सुशीला शर्मा और आर्य एकेडमी इंटर कॉलेज शाहपुर की प्रधानाचार्या उर्मिला सिंह मौजूद रहीं। मुख्य अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के मंच बच्चों के सर्वांगीण विकास और आत्मविश्वास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
सम्मान और आभार: कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा 6 के विद्यार्थी अभिमान देव सिंह, अक्षत बालियान, वंशिका और मिष्ठी ने संयुक्त रूप से किया। समापन पर प्रधानाचार्या  सोनिका आर्य ने अतिथियों को ‘टोकन ऑफ लव’ भेंट कर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रबंधक  सुघोष आर्य एडवोकेट ने सभी अभिभावकों का आभार जताते हुए प्री-प्राइमरी शिक्षकों की कड़ी मेहनत की प्रशंसा की, जिनके मार्गदर्शन में यह सफल आयोजन संभव हो सका। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम के विधिवत समापन की घोषणा की गई।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 7 1 5 7 1
Total views : 224460

Follow us on