
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ के तत्वाधान में महिला शिक्षकों का कार्यक्रम शहर के एक होटल में हुआ। इसमें संगठन का पांचवा स्थापना दिवस मनाते हुए महिला शिक्षकों को प्रेरित करते हुए आवाज बुलंद की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया। उनका संघ की अध्यक्ष उषा चौहान ने शॉल ओढाकर अतिथि का स्वागत किया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष ने संगठन के पांचवे स्थापना दिवस पर केट काटकर सभी महिला शिक्षकों की उर्जा बढ़ाई। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि महिला शिक्षकों का संगठन होना उनकी आवाज मजबूत होना है। जिलाध्यक्ष ऊषा चौहान ने कहा कि हमारा लक्ष्य महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए स्थापित उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ को नए आयाम तक पहुंचाना है। कार्यक्रम का सफल संचालन मनुजा देशवाल ने किया। इस दौरान रश्मि मिश्रा जिला महामंत्री, सपना राठी, प्रीति ठाकुर, रितिका, रुचिका सुमन, शिमला देवी, प्रतिभा चंदेल, दर्शना पुंडीर आदि का सहयोग रहा।
Post Views: 117













Total views : 206569