

LP Live, New Delhi: आगामी लोकसभा और अगले साल हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश भाजपा संगठन के नेतृ़त्व में बदलाव किया है। ओमप्रकाश धनखड़ के स्थान पर कुरुक्षेत्र के लोकसभा सांसद नायब सिंह सैनी को प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। जबकि ओपी धनखड़ को राष्ट्रीय सचिव पद पर नियुक्त किया है।
भाजपा हाईकमान ने साल 2020 में सुभाष बराला को हटाकर ओपी धनखड़ को हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। प्रदेश में नौ साल बाद भाजपा ने एक गैर जाट चेहरे के रुप में सांसद नायब सिंह सैनी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ को अब राष्ट्रीय सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दरअसल लोकसभा चुनाव 2024 के बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में बीजेपी आगामी लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव को हल्केट में लेने को तैयार नहीं है। इस कारण भाजपा ने हरियाण में संगठन के फेरबदल का मन बनाया। मौजूदा अध्यैक्ष ओम प्रकाश धनखड़ को राष्ट्री य राजनीति में भेजने का फैसला करके भाजपा ने उनकी कुर्सी पर नायब सिंह सैनी को सौंप दी है। सूत्रों की माने तो भाजपाने पार्टी का अंदरूनी सर्वे कराया है। इसमें यह पता चला है कि प्रॉपर्टी आईडी और परिवार पहचान पत्र के चलते लोगों को परेशानी हो रही है। इससे लोग हरियाणा की मनोहर लाल सरकार से नाराज हैं। ऐसे में बीजेपी आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में फूंक-फूंक कर कदम रख रही है।

हरियाणा सीएम ने नायब सिंह सैनी को दी बधाई
हरियाणा सीएम मनोहर लाल ने अपने एक्स अकाउंट पर भाजपा के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष को बधाई देते हुए लिखा कि ‘कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी को हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने पर उन्हें ढेर सारी बधाई। हमें पूरा विश्वास है कि संगठन को उनके व्यापक राजनीतिक व प्रशासनिक अनुभव का लाभ मिलेगा एवं आगामी सभी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी एक नया इतिहास कायम करेगी। सैनी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नजदीकी माने जाते हैं।
ओपी धनखड़ को राष्ट्रीय राजनीति में दी जिम्मेदारी
हरियाणा भाजपा अध्यक्ष पद से हटाए गये ओपी धनखड़ को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त करके राष्ट्रीय राजनीति में भेजा गया है। इससे पहले ओपी धनखड़ हरियाणा की भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं, जो 18 साल तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में भी अपनी सेवा दे चुके हैं और पीएम मोदी व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के नजदीक माने जाते हैं। जो नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ के नेशनल कॉर्टिनेडर की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इससे पहले धनखड़ साल 2011 से 2013 और 2013 से 2015 तक भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के दो बार अध्यक्ष पद भी संभाल चुके हैं। धनखड़ ने 2014 लोकसभा चुनाव में धनखड़ ने तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंदर सिंह हुड्ड के खिलाफ रोहतक से चुनाव लड़ा था।
