
भारत ने तीसरी बार जीता टी20 विश्व कप का खिताब, न्यूजीलैंड को दी 96 रनों से दी मात
लोकपथ लाइव, अहमदाबाद। नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में रविवार को खेले गये टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में सूर्य कुमार यादव की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर शानदार जीत हासलि करके इतिहास रच दिया है। भारत तीन बार टी20 विश्व कप जीने वाला इकलौता देश बन गया है।


भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। न्यूजीलैंड को खिताब जीतने के लिए 256 रन बनाने थे, जो वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। लेकिन भारतीय गेंदबाजों के कहर से उनकी पूरी टीम 19 ओवर में 159 रनों पर सिमट गई। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसलिए पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के टॉप ऑर्डर से रनों की आतिशबाजी शुरु कर दी। इसकी बदौलत निर्धारित भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर से संजू सैमसन ने तूफानी पारी खेलते हुए मार्लोन सैमुअल्स के 85 रनों के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया और टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। टीम ने महज 7.2 ओवर में ही अपने 100 रन पूरे कर लिए थे।

संजू सैमसन और ये रहे हीरो
भारत के ओपनर संजू सैमसन (89) और अभिषेक शर्मा (52) , ईशान किशन (54) ने शानदार तूफानी पारी खेली। मसलन अभिषेक शर्मा और सैमसन ने भारत को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। न्यूजीलैंड के लिए जेम्स नीशम ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. मैट हेनरी और रचिन रवींद्र को एक-एक विकेट मिला। भारत की ओर से संजू सैमसन ने तूफानी पारी खेलते हुए मार्लोन सैमुअल्स के 85 रनों के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया और टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। टीम ने महज 7.2 ओवर में ही अपने 100 रन पूरे कर लिए थे।
न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी हार
भारत के 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 159 रनों पर सिमट गई। रनों के लिहाज से यह टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल की सबसे बड़ी जीत है, वहीं न्यूजीलैंड के लिए यह इस स्तर पर अब तक की सबसे शर्मनाक हार साबित हुई। भरत की और से जसप्रीत बुमराह ने चार व अक्षर पटेल ने तीन विकेट लिये। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए देश को एक बार फिर विश्व विजेता का गौरव दिलाया।
टीमें इस प्रकार रही
भारत प्लेइंग-11:अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और जैकब डफी।










Total views : 236277