
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। खेल प्रेमियों और तैराकी के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। जनपद के चौधरी चरण सिंह स्पोट्स स्टेडियकम में बुधवार से आधिकारिक रूप से तरणताल (Swimming Pool) का शुभारंभ हो गया है। खेल निदेशालय लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास ने विधिवत रूप से फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। उद्घाटन के पहले ही दिन बड़ी संख्या में प्रशिक्षु स्वीमिंग पूल में उतरे और तैराकी की बारीकियां सीखीं।
इस अवसर पर डीआईओएस ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, बल्कि यह भविष्य निर्माण का भी सशक्त माध्यम है। उन्होंने युवाओं से पूरी मेहनत के साथ तैराकी सीखने की अपील की। उपक्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि नए सत्र के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित शुल्क जमा कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कर्मचारियों को तरणताल की सफाई और समय सारणी का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। इस दौरान कोच मनीष शर्मा, प्रदीप कुमार, आशु चौधरी और जिला खेल कार्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
Post Views: 153













Total views : 262525