देशराजनीति

देशभर में लक्ष्य से पहले पूरा हुआ अमृत सरोवरों का निर्माण

‘मिशन अमृत सरोवर’ के तहत बने 50 हजार से अधिक सरोवर

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने हासिल की एक बड़ी उपलब्धि
LP Live, New Delhi: देश में भविष्य के लिए जल संरक्षण के दृष्टिकोण से ‘मिशन अमृत सरोवर के तहत हरेक जिले में कम से कम 75 अमृत सरोवरों का निर्माण और विकास करने की शुरुआत की गई। मिशन के तहत 15 अगस्त 2023 तक 50 हजार अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन उससे पहले ही निर्धारित संख्या से ज्यादा अमृत सरोवरों का निर्माण किया जा चुका है।

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 24 अप्रैल 2022 को मिशन अमृत सरोवर का शुभारंभ किया। मिशन के तह तहत देश के हर जिले में कम से कम 75 अमृत सरोवरों का निर्माण और विकास करना था और 15 अगस्त, 2023 तक 50 हजार अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य तय किया गया था। लेकिन इस लक्ष्य से पहले ही देशभर में अब तक 50071 अमृत सरोवरों का निर्माण किया जा चुका है। यह मिशन अमृत सरोवर के माध्यम से वर्षा जल संरक्षण एवं संचयन के संकल्प को साकार करने के लिए भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने नोडल मंत्रालय के रूप में कार्य करते हुए विभिन्न मंत्रालयों के सहयोग से इस लक्ष्य को मिशन मोड पर लक्ष्य से पहले ही हासिल कर लिया है।

एक लाख से ज्यादा जगह होगा निर्माण
इस मिशन के लिए देश में विलुप्त होने की कगार पर पहुँच चुके सरोवरों के जीर्णोद्धार करने से लेकर नए सरोवरों के निर्माण का विस्तृत एक्शन प्लान तैयार किया गया। मिशन के सभी पहलुओं में ‘संपूर्ण सरकार’ दृष्टिकोण और ‘जनभागीदारी’ को केन्द्र में रखकर किए गए प्रयासों का ही परिणाम है कि समय से पहले 50 हजार अमृत सरोवरों के निर्माण का लक्ष्य हासिल किया जा सका है। राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में जिला प्रशासन, पंचायतराज पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पंचायतों, स्वयंसेवी संगठनों, विभिन्न संस्थानों के समन्वित प्रयासों और आमजनों की भागीदारी से 10 मई 2023 तक अमृत सरोवरों के निर्माण के लिए लगभग 1,05,243 स्थलों की पहचान की गई है, जिनमें से 72,297 स्थलों पर काम शुरु किया गया। अब तक 50,071 हजार अमृत सरोवरों का निर्माण हो चुका है।

मिशन से जुड़े हजारों समूह
मिशन अमृत सरोवर का उद्देश्य यह भी है कि सरोवरों का निर्माण अथवा जीर्णोद्धार इस तरह किया जाये कि वे स्थानीय सामुदायिक गतिविधियों का केन्द्र बन जाए। सरोवरों के रख-रखाव में समुदाय का स्वामित्व हो ताकि उनका दीर्घकालीन संरक्षण सुनिश्चित हो सके। इस हेतु प्रत्येक सरोवर के लिए उपयोगकर्ता समूह का गठन किया जा रहा है। अब तक 59,282 उपयोगकर्ता समूह सरोवरों के रख-रखाव और उससे अपनी आजीविका सृजन के लिए मिशन अमृत सरोवर से जुड़ चुके हैं। अब तक, 1784 स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों के 684 परिजनों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के 448 परिजनों, पंचायतों के 18173 वरिष्ठ सदस्यों और 56 पद्म पुरस्कार से सम्मानित लोगों ने मिशन में भागीदारी की है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button