महिला पुलिस थाने की विजिट करने पहुंची स्कूली छात्राएं


LP Live, Muzaffarnagar: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत बालिकाओं को प्रेरित करने के लिए गुरुवार को महिला थाना की विजिट कराई गई।
डीएम उमेश मिश्रा के आदेश पर प्रोबेशन विभाग ने पुलिस माडर्न स्कूल मुजफ्फरनगर की बालिकाओं को महिला थाना की विजिट कराई गई। इस दौरान महिला थानाध्यक्ष ने बेटियों का उत्साहवर्धन करने के लिए उन्हें उपहार स्वरूप फूल भेंट किए। इस दौरान महिला थानाध्यक्ष संगीता चौधरी ने बालिकाओं से संवाद कर उन्हें प्रेरित किया। बालिकाओं को पुलिस अधिकारी बनने के विषय में जानकारी दी गई। इस दौरान पुलिस माडर्न स्कूल की प्रधानाचार्य सुधा शर्मा के नेतृत्व में बालिकाओं मारिया, सानिया,सोनाक्षी, नव्या,आयशा, अयाना, साज़िया, तन्वी, जिज्ञासा एवं अदीबा आदि ने महिला पुलिसकर्मियों से मिलकर करियर संबंधी सवाल भी पूछे। इस दौरान बाल कल्याण समिति के सदस्य डा. राजीव कुमार, प्रधानाचार्य सुधा शर्मा सहित महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
