
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में भाजपा की कमान संभालने वाले प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी दिल्ली पहुंचे। वहां मुजफ्फरनगर के कई वरिष्ठ नेता भी उनसे मिलने के लिए पहुंचे और बैठक में हिस्सा लिया।
इसी क्रम में मुजफ्फरनगर में भाजपा के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष व पूर्व जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन रहे वरिष्ठ भाजपा नेता सतपाल सिंह पाल ने नई दिल्ली में पंकज चौधरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। सतपाल सिंह पाल ने मुजफ्फरनगर जनपद की राजनीतिक व सामाजिक परिस्थितियों की जानकारी देते हुए पार्टी की मजबूती के लिए किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने पर बल दिया।
Post Views: 138













Total views : 262783