उत्तर प्रदेशखेलशिक्षा

प्रदेशीय कुश्ती में तीसरे दिन भी सहारनपुर मंडल के खिलाड़ी चमके

LP Live, Muzaffarnagar: माध्यमिक विद्यालयीय प्रदेशीय कुश्ती बालक-बालिका शैक्षिक क्रीडा प्रतियोगिता 2023 के तीसरे दिन भी जबरदस्त मुकाबले हुए। डीएवी इंटर कालेज में चल रही प्रतियोगिता के तीसरे दिन का शुभारंभ डीआइओएस डा. धर्मेंद्र शर्मा, भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय कोच जगमिंदर सिंह पहलवान, संयोजक सुनील कुमार शर्मा व डा. सविता सिंह आदि ने संयुक्त रूप से किया।

सोमवार को प्रतियोगिता में अंदर-19 बालक वर्ग में 57 किलोग्राम में महावीर सिंह विजेता रहे। 61 किलोग्राम वर्ग में मेरठ के नदीम विजेता रहे। 65 किलो ग्राम वर्ग में सहारनपुर के हर्ष खतियान, 70 किलोग्राम वर्ग में मेरठ के सलमान, 74 किलोग्राम वर्ग में आगरा के अमन परिहार, 79 किलोग्राम वर्ग में मेरठ के अक्षय कुमार, 86 किलोग्राम वर्ग में मेरठ के शिवम धाम,130 किलोग्राम वर्ग में वाराणसी कालेज विजेता रहे। अंडर 17 वर्ग में 45 किलोग्राम वर्ग में गोरखपुर के हिमांशु यादव, 48 किलोग्राम वर्ग में वाराणसी की मिथिलेश यादव, 51 किलोग्राम वर्ग में गोरखपुर के अनुज यादव, 55 किलोग्राम वर्ग में मेरठ के अभिषेक यादव, 60 किलोग्राम वर्ग में वाराणसी के सूरज यादव, 65 किलोग्राम वर्ग में आगरा के दीपक सिंह, 71 किलोग्राम वर्ग में मुरादाबाद के शिव प्रताप, 80 किलोग्राम वर्ग में वाराणसी के सौरव यादव, 92 किलो वर्ग में सहारनपुर के वंश पवार सहारनपुर, 110 किलोग्राम वर्ग में सहारनपुर के यशविंदर सिंह विजेता रहे, जिन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। तीसरे दिन के समापन कार्यक्रम में शारीरिक शिक्षक सत्यकाम तोमर, राहुल कुशवाहा, शुभम पाल, प्रधानाचार्या कुसुम लता, कंचन प्रभा शुक्ला, डा. राजेश कुमारी आदि मौजूद रहे।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button