Select Language :

Home » राजनीति » रालोद सांसद-विधायक में मोरना चीनी मिल के आधुनिकीकरण का श्रेय लेने की होड़!

रालोद सांसद-विधायक में मोरना चीनी मिल के आधुनिकीकरण का श्रेय लेने की होड़!

सीएम योगी कैबिनेट की मंजूरी के बावजूद सांसद-विधायक का मनमुटाव उजागर
प्रेस वार्ता में सांसद चंदन सिंह के फ्लैक्स से विधायक मिथलेश पाल का फोटो गायब
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट बैठक में मोरना में गंगा किसान सहकारी चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने और नई तकनीक के फैसले हुए, लेकिन इन फैसलों के लिए मुजफ्फरनगर के मोरना मिल में आयोजित हुई प्रेस वार्ता में क्षेत्रीय सांसद चंदन सिंह चौहान और क्षेत्रीय विधायक मिथलेश पाल के बीच आपसी मनमुटाव उजागर होता दिखाई दिया। प्रेस वार्ता के फ्लैक्स में सांसद चंदन सिंह चौहान का फोटो देख क्षेत्रीय विधायक मिथलेश पाल नाराज हो गई। उन्होंने मंच साझा करने से मना कर दिया।कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के मनाने पर विधायक मिथलेश पाल ने प्रेसवार्ता का मंच साझा किया।
मीरापुर विधानसभा क्षेत्र की मोरना सहकारी शुगर मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश शासन से वर्तमान पेराई क्षमता 2500 टीसीडी से बढ़ाकर पहले 3500 टीसीडी और बाद में 5000 टीसीडी तक करने का फैसला लिया है। वहीं जर्जर प्लांट व पुरानी तकनीक की वजह से किसानों को लाभ देने हेतु नई आधुनिक मशीनरी वाली मिल में न सिर्फ उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि इसके संचालन में दक्षता भी आएगी। इससे सबसे बड़ा लाभ सीधे गन्ना उगाने वाले किसानों को मिलेगा। नई तकनीक के कारण पेराई क्षमता बढ़ने से गन्ना किसानों की आय भी दोगुनी किए जाने और समय से गन्ना मूल्य भुगतान सुनिश्चित किए जाने में सहायता मिलेगी। इस पहल से किसानों की आय बढ़ेगी और वे आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। यह कदम गन्ना किसानों को उनका हक दिलाने और सहकारी मिल के जरिए कृषि को मजबूत करने की दिशा में अहम होगा। नई आधुनिक मिल की स्थापना से क्षेत्र के किसानों का भरोसा बढ़ेगा और उत्पादन के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
यह जानकारी क्षेत्र के किसानों को बताने के लिए चीनी मिल में शनिवार को प्रेस वार्ता हुई। मीरापुर विधानसभा उपचुनाव में विजयी रहीं रालोद विधायक मिथलेश पाल भी प्रचार-प्रसार के लिए वहां पहुंचीं, लेकिन वहां पहुंचते ही वह प्रेस वार्ता के फ्लैक्स पर केवल सांसद चंदन चौहान का फोटो देख नाराज हो गई। क्षेत्रीय विधायक होने के नाते स्वयं का फोटो फ्लैक्स पर नहीं होने से नाराज होकर सामने सोफे पर बैठ गई। उनके समर्थक भी वहीं रूक गए। सांसद चंदन चौहान के बुलाने पर भी मंच पर जाने से साफ इनकार कर दिया। ऐसे में स्थिति को संभालने के लिए कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार मंच से नीचे उतरे और विधायक मिथलेश पाल को हाथ पकड़कर मंच पर ले गए। उन्होंने विधायक को अपने साथ जबरदस्ती बैठाया। इस दौरान मिथलेश पाल के समर्थक भी फ्लैक्स पर केवल सांसद चंदन सिंह चौहान के फोटो लगाने से नाराज दिखाई दिए। वहां अन्य किसी जनप्रतिनिधि, जिलाध्यक्ष आदि पार्टी नेताओं के फोटो तक न होने से क्षेत्र में भी चर्चा का विषय बना रहा।
चीनी मिल के विस्तारीकरण को कई बार मुख्यमंत्री से मिली हूं: मिथलेश पाल
मोरना की विधायक मिथलेश पाल ने कहा कि क्षेत्र के किसानों के लिए उन्होंने खुब मेहनत की है। मोरना की गंगा किसान सहकारी चीनी मिल के विस्तारीकरण के लिए लगातार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलती रही। कई पत्र लिखकर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित कराया है।  क्षेत्रीय विधायक होने के नाते फ्लैक्स में केवल मेरा नहीं सभी पार्टी के जनप्रतिनिधियों को फोटो होना चाहिए था।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 6 5 8 1 8
Total views : 203622

Follow us on