Select Language :

Home » देश » साहसिक तैराकी यात्रा पर आधारित राम सेतु द ब्रिज विदिन पुस्तक का दिल्ली में विमोचन

साहसिक तैराकी यात्रा पर आधारित राम सेतु द ब्रिज विदिन पुस्तक का दिल्ली में विमोचन

LP Live, New Delhi: प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय तैराक, वेलनेस कोच और स्टोरीटेलर भरत सचदेवा की पुस्तक “राम सेतु: द ब्रिज विदिन”का भव्य विमोचन समारोह शनिवार को नई दिल्ली स्थित ऑक्सफोर्ड बुकस्टोर कनॉट प्लेस में हुआ। यह पुस्तक रामसेतु पर की गई एक असाधारण तैराकी यात्रा भारतीय पौराणिक कथाओं और गहरे आत्मिक अनुभवों का दस्तावेज़ है।

How to Make a News Portal

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची महिशिनी कॉलोन्ने, भारत में श्रीलंका की नामित उच्चायुक्त, समारोह में विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में देश-विदेश के लेखक, खिलाड़ी, बुद्धिजीवी और युवा पाठकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। लेखक ने बताया कि “राम सेतु: द ब्रिज विदिन” एक आत्मकथात्मक यात्रा है जो धैर्य (endurance), आस्था (faith) और एकता (unity) जैसे मूल्यों को समर्पित है। भरत सचदेवा ने श्रीलंका के तलाइमान्नार से भारत के धनुषकोडी तक ऐतिहासिक रामसेतु के जलमार्ग पर 30 किलोमीटर लंबी ओपन-वॉटर तैराकी की थी, जिसे उन्होंने अपने साथी शास्वत शर्मा के साथ मिलकर 10 घंटे 30 मिनट में पूरा किया। यह अभियान न केवल एक साहसिक उपलब्धि है, बल्कि भारत और श्रीलंका की साझा सांस्कृतिक विरासत को सम्मानित करने वाला एक ऐतिहासिक प्रयास भी है। इस साहसिक अनुभव को भरत ने अपनी लेखनी के माध्यम से जीवंत कर दिया है। पुस्तक में उन्होंने पौराणिक कथाओं, रामसेतु के इतिहास, अंतर्ज्ञान, आत्ममंथन और समुद्री चुनौती के हर पल को बेहद संवेदनशीलता और साहस के साथ प्रस्तुत किया है। भरत सचदेवा ने इंस्टाग्राम के माध्यम से यह जानकारी दी थी कि उनकी यह पुस्तक अब ऑनलाइन शापिंग एप पर उपलब्ध है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 2 9 8 8 1
Total views : 86311

Follow us on