Select Language :

Home » एजुकेशन » अटल आवासीय प्रवेश परीक्षा से पहले श्रम विभाग में हंगामा

अटल आवासीय प्रवेश परीक्षा से पहले श्रम विभाग में हंगामा

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपद के अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा छह और नौवीं में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा से ठीक पहले एडमिट कार्ड वितरण को लेकर भारी हंगामा खड़ा हो गया है। विद्यालय की रिक्त सीटों पर प्रवेश पाने की आस लगाए बैठे दर्जनों श्रमिकों ने श्रम विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए प्रदर्शन किया।

श्रम विभाग कार्यालय में शनिवार को हंगामा करते हुए श्रमिक व मजदूरों अभिभावकों ने कहा कि श्रम विभाग में अटल आवासीय परीक्षा के लिए बच्चों का आवेदन किया था, लेकिन विभागीय निरीक्षकों पंजीकरण होने के बाद भी पात्र घोषित कर दिया, जबकि हम ईंट भट्टों तक पर कार्य करते हैं, जिसका प्रमाण भी हमने विभाग में जमा करा दिया है। प्रदर्शनकारी श्रमिकों का आरोप है कि श्रम विभाग ने सत्यापन प्रक्रिया में धांधली की है और जानबूझकर पात्र बच्चों को अपात्र घोषित कर दिया है। श्रमिकों का कहना है कि उनके पास सभी वैध दस्तावेज होने के बावजूद उनके बच्चों को परीक्षा से वंचित करने की साजिश रची जा रही है। श्रम विभाग में अटल आवासीय विद्यालय परीक्षा की पटल प्रभारी ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय में नए सत्र में प्रवेश के लिए कक्षा 6 में 131 सीटें निर्धारित हैं। वहीं कक्षा 9 में 87 सीटें निर्धारित हैं। श्रम विभाग ने परीक्षा में बैठने वाले अपात्रों के नाम की सूची भी कार्यालय में चस्पा की है। श्रमिकों का कहना है कि विभाग के निरीक्षकों ने स्वयं के बजाए अन्य लोगों से बात कर जांच की औपचारिकता निभाई है, जिस कारण पात्रों को भी अपात्र घोषित कर बच्चों को परीक्षा से वंचित किया है। सहायक श्रमायुक्त  देवेश सिंह का कहना है कि मामले का दिखवाया जा रहा है। कोई भी पात्र परीक्षा में बैठने से वंचित नहीं रहेगा।

प्रदर्शनकारियों में मौ. इरशाद, बच्चन सिंह कालोनी निवासी सुषमा, जंधेडी निवासी सचिन कुमार, कूकड़ा निवासी चिनाई मिस्त्री संदीप आदि अभिभावक मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 7 4 6 7 4
Total views : 234015

Follow us on