
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। शहर के प्रतिष्ठित पीआर पब्लिक स्कूल में बुधवार को कक्षा नर्सरी से 9वीं और कक्षा 11वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम उत्साहपूर्वक घोषित किया गया। परीक्षा फल जानने के लिए सुबह से ही विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ विद्यालय परिसर पहुंचे। साल भर की कड़ी मेहनत का सकारात्मक परिणाम पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
परिणामों की घोषणा के साथ ही मेधावियों को सम्मानित किया गया। कक्षा 1 से आरव सैनी, प्रिंसी, समर; कक्षा 2 से पंक्ति, अब्दुल रहीम, मनन; कक्षा 3 से रिहान, कृष्णा, रियांश और कक्षा 4 से माहिरा, समृद्धि व वरुण ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। वहीं, कक्षा 6 से 8 तक परिधि, शगुन, उत्कर्ष, अंशिका, रेहान और आराध्या का दबदबा रहा। वरिष्ठ कक्षाओं में कक्षा 9 से अवनी गर्ग, निकुंज, परी और कक्षा 11 से निकुंज, नमन व प्रसून ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अनघ सिंघल ने सभी टॉपर छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सफलता निरंतर परिश्रम का परिणाम है। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को शुभाशीष देते हुए अगले सत्र के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
Post Views: 122













Total views : 262525