Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » पीएम मोदी ने किया यूपी इण्टरनेशनल ट्रेड-शो का उद्घाटन

पीएम मोदी ने किया यूपी इण्टरनेशनल ट्रेड-शो का उद्घाटन 

भारत जैसे देश को किसी पर निर्भर रहना अब मंजूर नहीं, भारत को आत्मनिर्भर बनाना ही होगा: प्रधानमंत्री
यूपी देश में सबसे ज्यादा एक्सप्रेस-वे तथा सबसे अधिक इण्टरनेशनल एयरपोर्ट्स वाला प्रदेश बना
प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से यूपी इन्टरनेशनल ट्रेड शो अन्त्योदय को राष्ट्रोदय में बदलने का अवसर: मुख्यमंत्री
LP Live, Greater Noida: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को गौतमबुद्धनगर में इण्डिया एक्सपो सेन्टर एण्ड मार्ट में यूपी इण्टरनेशनल ट्रेड-शो के तीसरे संस्करण का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जी तथा मुख्यमंत्री जी ने विभिन्न विभागों, उद्यमियों तथा शैक्षिक संस्थाओं द्वारा लगाए गये स्टॉलों का अवलोकन किया।

How to Make a News Portal

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत वर्ष 2047 तक विकसित होने के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। दुनिया में हो रही डिसरप्शन्स और अनसर्टेनिटी के बावजूद भारत की ग्रोथ आकर्षक है। इन डिसरप्शन्स के बीच भारत आने वाले दशकों की नींव मजबूत कर रहा है। हमारा संकल्प व मंत्र आत्मनिर्भर भारत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बदलती दुनिया में, जो देश जितना ज्यादा दूसरों पर निर्भर रहेगा, उसकी ग्रोथ उतनी ही कॉमप्रोमाइज्ड हो जाएगी। इसलिए भारत जैसे देश को किसी पर निर्भर रहना अब मंजूर नहीं है। भारत को आत्मनिर्भर बनाना ही होगा। आज यहां बड़ी संख्या में उद्यमी, ट्रेडर्स उपस्थित हैं। आप सभी आत्मनिर्भर भारत अभियान के बहुत बड़े स्टेकहोल्डर्स हैं। आपको ऐसा बिजनेस मॉडल बनाना होगा, जो आत्मनिर्भर भारत को और अधिक मजबूती प्रदान करे।

चिप से शिप तक बनाना भारत का लक्ष्य
प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार मेक इन इंडिया तथा मैन्युफैक्चरिंग पर विशेष बल दे रही है। हम चिप से शिप तक भारत में बनाना चाहते हैं। इसलिए ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस‘ की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। सरकार ने 40 हजार से ज्यादा कम्प्लायंस खत्म किए हैं। उन्होंने कहा कि उद्यमी जो भी मैन्यूफैक्चर कर रहे हैं, वह बेस्ट क्वालिटी का होना चाहिए। स्वदेशी उत्पादों की क्वालिटी में लगातार सुधार होना चाहिए। क्वालिटी से कोई भी कम्प्रोमाइज़ नहीं होना चाहिए। आज देश का प्रत्येक नागरिक स्वदेशी से जुड़ रहा है। वह स्वदेशी खरीदना चाहता है। ‘गर्व से कहो, यह स्वदेशी है‘ की भावना हम अपने चारों तरफ अनुभव कर रहे हैं। ट्रेडर्स को भी यह मंत्र अपनाना चाहिए। देश के स्थानीय उत्पादों व माल को प्राथमिकता देनी चाहिए।

उत्तर प्रदेश देश में सबसे ज्यादा एक्सप्रेस-वे
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश अद्भुत निवेश सम्भावनाओं से परिपूर्ण है। विगत कुछ वर्षों में प्रदेश में हुई कनेक्टिविटी क्रांति के परिणामस्वरूप लॉजिस्टिक्स कॉस्ट बहुत कम हो गयी है। उत्तर प्रदेश देश में सबसे ज्यादा एक्सप्रेस-वे तथा सबसे अधिक इण्टरनेशनल एयरपोर्ट्स वाला प्रदेश बन चुका है। यह देश के दो बड़े डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर्स का हब है। हैरिटेज टूरिज्म में भी प्रदेश नंबर वन है। नमामि गंगे जैसे अभियानों ने उत्तर प्रदेश को क्रूज़ टूरिज्म के मैप पर स्थान प्रदान किया है। बीते दशक में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा प्रोड्यूसर बना है। इसमें उत्तर प्रदेश का बहुत बड़ा रोल है। आज पूरे भारत में जितने मोबाइल फोन बनते हैं, उसमें से लगभग 55 प्रतिशत मोबाइल उत्तर प्रदेश में बनते हैं। प्रदेश अब सेमीकण्डक्टर सेक्टर में भारत की आत्मनिर्भरता को मजबूती प्रदान करेगा।

जीएसटी में हुआ बदलाव भारत की विकास-गाथा
प्रधानमंत्री जी ने कहा कि भारत रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म के कमिटमेण्ट के साथ अपनी इंडस्ट्री, ट्रेडर्स व नागरिकों के साथ खड़ा है। सम्पूर्ण देश में शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन से नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स लागू किए गए हैं। जीएसटी में हुआ बदलाव भारत की विकास-गाथा को नए पंख देने वाला स्ट्रक्चरल रिफॉर्म्स है। इस रिफॉर्म्स से जीएसटी रजिस्ट्रेशन आसान होगा, टैक्स डिस्प्यूट कम होंगे तथा एमएसएमई इकाईयों को तेजी से रिफण्ड मिलेंगे। प्रधानमंत्री जी ने कहा कि केन्द्र सरकार ने टैक्स को बड़े पैमाने पर कम किया है, जिससे महंगाई कम हुयी है। लोगों की आमदनी और बचत बढ़ी है। टैक्स की कमी से देश की अर्थव्यवस्था में मजबूती आयेगी।

आत्मनिर्भर भारत के स्वदेशी मॉडल: योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से यूपी इन्टरनेशनल ट्रेड शो अन्त्योदय को राष्ट्रोदय में बदलने का अवसर है। यह अवसर वर्तमान चुनौतियों का सामना करने के साथ ही, आत्मनिर्भर भारत के स्वदेशी मॉडल, प्रधानमंत्री जी के ‘मेक इन इण्डिया‘, ‘मेक फॉर द वर्ल्ड’ विजन का एक स्वरूप है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यूपी इन्टरनेशनल ट्रेड शो के तीसरे संस्करण में 80 देशों के साढ़े पांच सौ से अधिक बायर्स भाग ले रहे हैं। इसमें प्रदेश सभी 75 जनपदों से 2,250 से अधिक एक्जीबिटर्स भाग लेकर ब्राण्ड यूपी का उत्सव मना रहे हैं।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री राकेश सचान, औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी‘, जल शक्ति मंत्री स्वतन्त्रदेव सिंह, पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह, महिला कल्याण मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य, नगर विकास मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा, मत्स्य मंत्री डॉ0 संजय निषाद, परिवहन राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) दयाशंकर सिंह, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल, समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) असीम अरूण, लोक निर्माण राज्यमंत्री बृजेश सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 2 9 8 9 3
Total views : 86396

Follow us on