
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। मीनाक्षी चौक पर पैगाम-ए-इंसानियत संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष आसिफ राही के जन्मदिवस के अवसर पर कंबल वितरण कार्यक्रम हुआ । ठंड को देखते हुए महिलाओं को सर्दी से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए।
कार्यक्रम में से दिलशाद पहलवान, सभासद मौ. खालिद, महबूब आलम एडवोकेट, सहजाद अली, साहिद आलम, विकास बालियान सहित कई समाजसेवी मौजूद रहे। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष आसिफ राही ने कहा कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंदों की मदद करना और इंसानियत का संदेश फैलाना है। सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए आगे भी ऐसे सेवा कार्यक्रम जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने आसिफ राही को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की।


Post Views: 227











Total views : 209963