
अमरिकी राष्ट्रपति की घोषणा पर आपत्ति करते हुए दागे सवाल
लोकपथ लाइव, नई दिल्ली: भारत-अमेरिका ट्रेड डील की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से घोषण होने पर संसद में विपक्षी दलों सरकार को घेरते हुए सवाल खड़े किये हैं। विपक्ष के सवालों का जवाब केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिया है।


कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने सरकार से सवाल किये कि क्या देश की राजधानी दिल्ली से वाशिंगटन शिफ्ट हो गई है? तिवारी ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रोकने की घोषणा भी कई बार अमेरिका करता नजर आया है। अब ट्रेड डील की घोषणा के साथ वाशिंगटन से ही यह घोषणा हो रही है कि भारत तेल कहां से खरीदेगा। जबकि इसका ऐलान भारत सरकार को करना चाहिए। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत का टैरिफ अब शून्य बताया है। लेकिन वहीं कहा गया कि अमेरिका को होने वाले भारतीय एक्सपोर्ट पर 18 प्रतिशत टैरिफ लगेगा, जबकि भारत को होने वाले अमेरिकी एक्सपोर्ट पर शून्य टैरिफ लगेगा? ऐसे मुद्दों पर सरकार को जवाब देना चाहिए। इसी प्रकार समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने भी सवाल उठाते हुए कहा कि अभी अमेरिकी टैरिफ 18 प्रतिशत करने पर सहमति बनी है, लेकिन इससे पहले यह टैरिफ कई गुना कम था। इसकी घोषणा भारत सरकार की तरफ से क्यों नहीं की गई। टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जो चाहते हैं, वह कहते हैं, जब ट्रंप ने 100 प्रतिशत टैरिफ किया था। लेकिन हमारी सरकार से आवाज नहीं आती है।

पीयूष गोयल ने बताई वजह
भारत-अमेरिका डील पर विपक्षी दल कांग्रेस ने सवाल उठाया कि अगर इतनी बड़ी कूटनीतिक जीत थी तो इसका ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्यों नहीं किया? विपक्ष केक इन तीखे सवालों का केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने जवाब दियी। पीयूष गोयल ने कहा कि अमेरिका ने टैरिफ लगाया था, और यह फैसला भी उन्हीं का था कि वे इसे घटाएंगे। जब उन्होंने टैरिफ घटाया, तो यह स्वाभाविक है कि उनको ही ये जानकारी दुनिया को देनी थी। गोयल का तर्क बेहद था कि समस्या की शुरुआत अमेरिका की तरफ से हुई थी। अब जब समाधान निकला है तो राहत देने वाले पक्ष के रूप में ट्रंप का यह बताना लाजिमी था कि उन्होंने अपनी शर्तों में बदलाव किया है।











Total views : 203622