उत्तर प्रदेशदेश
दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन में कम किये डिब्बे


LP Live, Muzaffarnagar: सहारनपुर से चलकर दिल्ली तक चलने वाली दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन में तीन डब्बे कम हो गए है। जिसके चलते दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली यह ट्रेन मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर सुबह 6:20 बजे सहारनपुर से आती है, जो आगे दिल्ली के लिए प्रस्थान करती है। पहले यह ट्रेन सहारनपुर से 13 डिब्बों के साथ चलती थी। अब यह ट्रेन नौ डिब्बों की रह गई है। इस संबंध में दैनिक यात्रियों ने रेल मंत्रालय को पत्र लिखा है।
