
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को उत्तर रेलवे के आईजी पंकज गंगवार ने आरपीएफ थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने के मालखाने, अपराध डायरी, अभिलेखों और अन्य प्रशासनिक कार्यों की गहन समीक्षा की। आईजी ने आरपीएफ जवानों के साथ समीक्षा बैठक कर स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
आईजी पंकज गंगवार ने आरपीएफ और स्थानीय पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि रेलवे स्टेशन परिसर में रील और वीडियो बनाने वाले यात्रियों पर विशेष नजर रखी जाए, क्योंकि इससे सुरक्षा में बाधा उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने चलती ट्रेनों में चढ़ने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए यात्रियों को इसके प्रति जागरूक करने और ऐसे मामलों पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा आईजी ने रात के समय रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके और यात्रियों को सुरक्षित माहौल मिल सके।
स्थानीय आरपीएफ थाना प्रभारी विनित गौतम ने बताया कि उत्तर रेलवे के आईजी ने थाने और स्टेशन परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं, जिनका शीघ्र ही पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
Post Views: 103












Total views : 203687