दुनियादेशराजनीतिसाहित्य- कला संस्कृति,अध्यात्म

गणतंत्र दिवस पर चाक चौबंद रहेगी दिल्ली की सुरक्षा

राष्ट्रीय राजधानी में कई रास्ते बंद तो कुछ का डाईवर्जन किया

LP Live, New Delhi: कर्तव्य पथ पर शुक्रवार को गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं और दिल्ली में सत्तर हजार से भी अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। समारोह में आमंत्रित लोगों को भी कड़ी सुरक्षा से गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस संबन्ध में दिल्ली पुलिस ने सुचारु यातायात और सुरक्षा को लेकर एडवाईजरी भी जारी की है।

नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र समारोह के दौरान 14 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तो कर्तव्य पथ पर ही तैनात किये गये हैं, जहां मुख्य समरोह और गणतंत्र दिवस की परेड होगी। समारोह के मुख्य अतिथि के रुप में फ्रांस के राष्ट्रपति मेंक्रो शामिल हो रहे हैं, जहां राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु परेड की सलामी लेगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस साल की गणतंत्र परेड को देखने के लिए कर्तव्य पथ पर सत्तर हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना है। इस लिहास से कर्तव्य पथ पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। पुलिस के अनुसार 26 जनवरी समारोह के लिए सुरक्षा, यातायात और जिला इकाइयां केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय के साथ काम कर रही हैं। इस सुरक्षा व्यवस्था के तहत कमांडो, त्वरित प्रतिक्रिया दल, पीसीआर वैन, तोड़फोड़ रोधी बल और ‘स्वाट’ दलों को कर्तव्य पथ और शहर में विभिन्न रणनीतिक स्थानों पर तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने हवाई खतरों से निपटने के लिए भी तैयारी की है।

नई दिल्ली को 28 जोन में बांटा
पुलिस के अनुसार परेड में की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नई दिल्ली जिले को, जहां परेड होगी, 28 जोन में बांटा है। प्रत्येक जोन का नेतृत्व डीसीपी या अतिरिक्त डीसीपी स्तर के अधिकारी करेंगे। उन्होंने कहा कि लापता व्यक्तियों के लिए बूथ, हेल्पडेस्क, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र और अलग सुविधा बूथ स्थापित किए गए हैं, जहां आगंतुक परेड से पहले अपने वाहन की चाबियां जमा कर सकते हैं। पुलिस एडवाईजरी में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने और गहन जांच के दौरान सुरक्षा कर्मियों के साथ सहयोग करने का भी अनुरोध किया गया। प्रवेश द्वार पर जूतों तक की जामा तलाशी की जाएगी। एडवाइजरी परामर्श के मुताबिक परेड सुबह 10.30 बजे विजय चौक से शुरू होगी और लाल किला मैदान की ओर बढ़ेगी। सुबह 9.30 बजे राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, इंडिया गेट पर संबंधित समारोह होगा।

यहां से गुजरेगी परेड
पुलिस एडवाइजरी के मुताबिक गणतंत्र दिवस की परेड विजय चौक, कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, सुभाष चंद्र बोस गोल चक्कर, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग और लाल किले से होकर गुजरेगी। बृहस्पतिवार शाम छह बजे से कर्तव्य पथ पर विजय चौक से इंडिया गेट तक किसी यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है, यह प्रतिबंध 26 जनवरी को परेड खत्म होने तक जारी रहेगी। वहीं शुक्रवार सुबह 10.30 बजे से तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग पर भी यातायात प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button