
लोकपथ लाइव, सहारनपुर। नए शिक्षण सत्र के लिए निजी स्कूलों में एडमिशन शुरू हो गए हैं। आरटीई के तहत भी दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में माध्यमिक शिक्षा विभाग ने महंगी किताबों से राहत देने के लिए एनसीईआरटी की किताबों के विक्रेताओं को नाम की सूची सार्वजनिक की है, ताकि अभिभावकों को बुक सेलर गुमराह न कर पाए। मुजफ्फरनगर में सात शामली में तीन और सहारनपुर में पांच डिपो की नाम डीआईओएस के साथ-साथ प्रधानाचार्यों को भेजे हैं। स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबों को अनिवार्य रूप से लागू करने के भी निर्देश है।


मुजफ्फरनगर में नए शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए निजी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभिभावकों पर महंगी किताबों का आर्थिक बोझ कम करने के उद्देश्य से माध्यमिक शिक्षा विभाग ने एनसीईआरटी की सस्ती किताबों को बच्चों तक पहुंचने के लिए किताब विक्रेताओं को अधिकृत किया है, ताकि अभिभावकों को किसी तरह की गुमराह की स्थिति का सामन कर स्कूल व किताब विक्रेता निजी पब्लिकेशन की किताबों की बिक्री कर आर्थिक बोझ अभिभावकों पर डाले। इसके लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक सहारनपुर राणा सहसांशु सुमन ने मुजफ्फरनगर में सात अधिकृत किताब विक्रेताओं के नाम जारी किए है। डीआईओएस मुजफ्फरनगर राजेश श्रीवास ने बताया कि उनके जिले में स्थित सात बुक डिपो की सूची जारी की गई है। यह सूची माध्यमिक व सीबीएसई विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को भी भेज दी गई है, ताकि दाखिले के समय व अभिभावकों को उपलब्ध करा सके।

मुजफ्फरनगर में यह किताब विक्रेता हुए अधिकृत
– वीर बुक डिपो मुजफ्फरनगर
-रामजी एंड सन्स खतौली
– जीएस इंटरप्राइजेस
– अग्रवाल बुक सेलर
– अशोक वर्मा अग्रवाल जानसठ
– क्वालिटी बुक डिपो खतौली
– एजुकेशन ट्रेडर्स
—
शामली में यह तीन किताबों के विक्रेता अधिकृत
- किसान बुक सेलर, गांधी चौक
- किसान जनरल स्टोर, गांधी चौक
- एमएस लाखन किशोर एंड संस, बड़ा बाजार।











Total views : 203742