उत्तर प्रदेशशिक्षा

मुजफ्फनगर के इन विद्यालयों में उत्साह से मना विजय दशमी पर्व

LP Live Team: मुजफ्फरनगर के विभिन्न विद्यालयों में शनिवार को नवरात्र और विजय दशमी पर्व मनाया। इस अवसर पर रामलीला मंचन के साथ डांडिया और गरबा हुआ। नन्हें-मुन्हें बच्चों की प्रस्तुतियाें ने मन मोहा। बच्चों को श्रीराम की तरह सत्य के मार्ग पर चलने की सीख दी गई।

नगर के न्यू होराइजन स्कूल में बुराई पर अच्छाई की जीत विजयदशमी एवं नवरात्रि का उत्सव विद्यालय परिसर में मनाया। प्रधानाचार्या मीनाक्षी मित्तल ने मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान की पत्नी सुनीता बालियान का स्वागत किया। छात्र-छात्राओं ने रामायण के पात्ररूप में मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर रामलीला का मंचन हुआ। प्रधानाचार्या ने सभी को दशहरे की विशेताएं बताई। स्टेपिंग स्टोन्स स्कूल में दशहरा पर्व शिक्षकों व विद्यार्थियों ने साथ में मनाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रामायण के पात्र बनकर शानदार रामलीला का मंचन किया। छात्रों ने मनमोहक डांडिया रास प्रस्तुत की। जीवंत रंगों और लयबद्ध ताल ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानाचार्या डा. ज्योति सिरोही ने छात्रों को विजयदशमी पर्व की जानकारी देकर अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल बनाने में रीना त्यागी, विशू त्यागी आदि शिक्षकों का सहयोग रहा।

पीआर पब्लिक स्कूल में में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रामलीला का मंचन हुआ। प्रधानाचार्या मानसी सिंघल ने छात्र-छात्रााें को विजय दशमी पर्व की विशेषता बताते हुए बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए अच्छे कर्म करने की सीख दी। कक्षा 11 की छात्रा नेहा कौशिक और कक्षा 10 की छात्रा वैष्णवी चौधरी ने संपूर्ण रामायण को लघु नाटिका के माध्यम से प्रस्तुत किया। चौपाई गायन के साथ-साथ रामायण के विभिन्न कांडों के दृश्यों का अभिनय किया और अपने प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में दिव्या शर्मा, प्रवीण कुमार, आंचल गुप्ता, शिखा ठाकुर, प्रज्ञा संधि आदि का सहयोग रहा। उधर, मंसूरपुर स्थित एमडीएस विद्या मंदिर इंटर कालेज में विजयदशमी का पर्व मनाया गया। प्रधानाचार्य अनिल शास्त्री के सानिध्य में यज्ञ हुआ। प्रबंधक संदीप कुमार आदि ने छात्र-छात्राओं को रामायण और नवरात्र की जानकारी दी। रामलीला मंचन में विद्यार्थियों ने अपना अभिनय किया। ममता मलिक, रेनू चौधरी, नाजरीन, ज्योति पाल, पिंकी, आदित्य बालियान, संजीव आदि शिक्षकों ने कार्यक्रम सफल बनाया। वहीं, द एसडी पब्लिक स्कूल में शारदीय नवरात्र एवं दशहरे पर्व विद्यालय प्रांगण में बच्चों के साथ मनाया गया। इस दौरान लव कुश संवाद के माध्यम से रामायण का नाट्य मंचन किया, जिसे देखकर उपस्थित सभी लोगों का हृदय भक्ति भाव से ओत-प्रोत हो गया। प्रधानाचार्या नीलम माहना ने विद्यार्थियों द्वारा दी गई सुंदर प्रस्तुतियों के लिए बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों को दशहरा और नवरात्र के पर्व को मनाने के पीछे एक ही उद्देश्य समझाया।

शारदेन स्कूल में भी रामलीला मंचन हुआ, जिसका आरती से शुभारंभ हुआ। छोटे-छोटे बच्चे रामलीला का मंचन करते हुए बहुत ही उत्साहित तरीके से श्रीराम, लक्ष्मण, सीता आदि का प्ले किया। रामलीला मंचन में रावण के वध के बाद स्कूल मैदान में रावण का पुतला दहन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या धारा रत्न और प्रबंधक विश्वरत्न ने श्रीराम की अच्छाई का वरणन कर बच्चों को सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

किड्जी न्यू मंडी में दशहरे के अवसर पर रामलीला व अन्य रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने बच्चों के साथ गरबा तथा डांडिया नृत्य किया। स्कूल की डायरेक्टर चारु भारद्वाज ने बच्चों द्वारा राम जी के जीवन की मुख्य बाते सुनाई। कार्यक्रम में तान्या, ऐश्वर्या, स्नेहा, श्वेता आदि का सहयोग रहा। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स प्रीप्रेटरी स्कूल में दशहरा पर्व पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों में वंदना, डांडिया, नृत्य राम जी की निकली सवारी, नवदुर्गा रूप, राम नाम के लड्डू आदि कार्यक्रम की प्रस्

न्यू हाेराइजन स्कूल में दशहरा पर्व मनाते केंद्रीय राज्यमंंत्री डा. संजीव बालियान की पत्नी सुनीता बालियान व प्रधानाचार्या मीनाक्षी मित्तल।

तुति किए। इस दौरान सीता हरण, केवट मिलन एवं अशोक वाटिका की सुंदर झांकियां प्रस्तुत कर सभी के मन को मोहा। जिसमें बच्चे उनकी वेशभूषा में बहुत ही सुंदर लग रहे थे। निदेशक पीके जैन ने बताया कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। अतः सभी को अच्छाई के मार्ग पर ही चलना चाहिए। कोऑर्डिनेटर पूनम गर्ग ने बच्चों को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के बारे में जानकारी दी तथा नवदुर्गा जी के विषय में बताया।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button