उत्तर प्रदेशउत्तराखंडट्रेंडिंगदिल्ली-NCRदिल्ली-एनसीआरहिमाचल प्रदेश
मसूरी और शिमला से भी ठंडा हुआ मुजफ्फरनगर
December 16, 2024
0 4,849 1 minute read

LP Live, Muzaffarnagar: दिसंबर में शीतलहर का प्रकोप और न्यूनतम तापमान में अधिक गिरावट के चलते मुजफ्फरनगर के लोग ठंड से कांप रहे हैं। रविवार को मुजफ्फरनगर में पहाड़ों की रानी मसूरी और शिमला से ज्यादा ठंड महसूस की गई, एसा ही हाल सोमवार की सुबह भी रहा। इंडियन मेटियरोलॉजिकल डिपार्टमेंट की रिपोर्ट में मुजफ्फरनगर का न्यूनतम तापमान पहाड़ी क्षेत्रों की तुलना में कम रहा, जबकि शिमला के मुकाबले तो अधिकतम तापमान भी मुजफ्फरनगर में कम रहा। दिनभर शीतलहर चलने से शहर से लेकर देहात तक लोगों की कंपकंपी छुटती रही।
ठंड का प्रकोप मुजफ्फरनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद मैदानी क्षेत्र में ठंडी हवाओं से लोग परेशान है। रविवार को सुबह से लेकर रात तक शीतलहर का प्रकोप रहा। दिन में तेज धूप के कारण लोगों ने शीतलहर का मुकाबला किया, लेकिन रात होते ही लोग घरों में पिछने को मजबूर हो गए। मुजफ्फरनगर में रविवार की ठंड ने पिछले सभी रिकोर्ड तोड़कर रख दिए। इंडियन मेटियरोलॉजिकल डिपार्टमेंट की रिपोर्ट के हिसाब से मुजफ्फरनगर में रविवार को दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान मसूरी और शिमला के तापमान के मुकाबले कम रहा। शिमला के मुकाबले .2 व मसूरी के मुकाबले 2.2 डिग्री सेल्सीयस तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं शिमला के मुकाबले अधिकतम तापमान भी मुजफ्फरनगर में .5 डिग्री सेल्सीयस दर्ज किया गया। उधर, पड़ौसी शहर मेरठ, गाजियाबाद और दिल्ली का तापमान मुजफ्फरनगर से ज्यादा दर्ज किया गया। इतनी अधिक ठंड के चलते लोग शाम छह बजे के बाद गर्म कपड़ों में पूरी तरह पैक दिखाए दिए। सड़कों पर अलाव और रेन बसेरों के सहारे लोगों ने ठंड से बचाव किया।

IMD Report
शहर न्यूनतम अधिकतम
मुजफ्फरनगर- 5.8 21.5
मसूरी- 8.0 17.0
शिमला- 6.0 22.0
मेरठ- 8.0 24.0
दिल्ली- 6.0 20.0
मुजफ्फरनगर- 5.8 21.5
मसूरी- 8.0 17.0
शिमला- 6.0 22.0
मेरठ- 8.0 24.0
दिल्ली- 6.0 20.0

December 16, 2024
0 4,849 1 minute read