Select Language :

Home » स्वास्थ्य » अंतरा से परिवार नियोजन को मजबूती, संचारी रोगों के खिलाफ जंग शुरू

अंतरा से परिवार नियोजन को मजबूती, संचारी रोगों के खिलाफ जंग शुरू

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपद में महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और जनसंख्या स्थिरीकरण के उद्देश्य से बुधवार को ‘अंतरा सबक्यूटेनियस इंजेक्शन’ कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। जिला महिला चिकित्सालय में सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया, सीएमएस डॉ. आभा शर्मा, एसीएमओ डॉ. दिव्या वर्मा और डीएमओ अलका सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर इस सेवा की शुरुआत की।

How to Make a News Portal

सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि अंतरा इंजेक्शन एक सुरक्षित और प्रभावी गर्भनिरोधक विकल्प है, जो महिलाओं को तीन माह तक सुरक्षा प्रदान करता है। एसीएमओ डॉ. दिव्या वर्मा के अनुसार, यह इंजेक्शन त्वचा के नीचे लगाया जाता है, जिससे यह कम कष्टदायक है। जनपद के सभी सीएचसी और पीएचसी पर प्रशिक्षित स्टाफ के माध्यम से यह सेवा अब निःशुल्क उपलब्ध रहेगी।

संचारी रोगों के खिलाफ अभियान का आगाज: इसी क्रम में, संचारी रोगों की रोकथाम के लिए बुधवार से विशेष अभियान की शुरुआत की गई। सीएमओ ने जनजागरूकता के लिए रिक्शा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगी और जलभराव व मच्छरजनित रोगों के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी। साफ-सफाई और फागिंग के माध्यम से बीमारियों पर अंकुश लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 8 3 6 5 7
Total views : 262620

Follow us on