Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » पीएम सूर्य घर में लापरवाही पर डीएम सख्त, ब्लैकलिस्ट होंग वेंडर

पीएम सूर्य घर में लापरवाही पर डीएम सख्त, ब्लैकलिस्ट होंग वेंडर

लोकपथ लाइव,  मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ को लेकर सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। गुरुवार को जिलाधिकारी आवास स्थित न्यू मीटिंग हॉल में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों और बैंकर्स को दो-टूक चेतावनी दी कि योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सत्यापन रिपोर्ट, नेटमीटरिंग और लाभार्थियों के बिलों में आ रही त्रुटियों का आज ही जूम मीटिंग कर निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी अधिकारी के खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई, तो कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

How to Make a News Portal

बैठक में बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि योजना से संबंधित ऋण (लोन) आवेदनों को बिना विलंब स्वीकृत किया जाए। अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) को वेंडरों और बैंकर्स के साथ प्रति सप्ताह बैठक करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वेंडरों के लिए लक्ष्य निर्धारित करते हुए डीएम ने कहा कि प्रत्येक वेंडर को प्रतिदिन कम से कम दो सोलर संयंत्र स्थापित करने होंगे, जो वेंडर कार्य में रुचि नहीं ले रहे हैं, उन्हें तत्काल ब्लैकलिस्ट किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) कमल किशोर देशभूषण ने सभी विभागों को टीम भावना के साथ काम करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि जनपद में अब तक 17,352 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 8,810 लाभार्थियों के यहाँ सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं और 7,643 को अनुदान राशि प्राप्त हो चुकी है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 8 3 6 4 4
Total views : 262525

Follow us on