Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » भट्टा स्वामियों की हुंकार, राकेश डागर फिर बने अध्यक्ष

भट्टा स्वामियों की हुंकार, राकेश डागर फिर बने अध्यक्ष

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपद के गुप्ता रिसॉर्ट में शुक्रवार को ईंट निर्माता समिति मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस बैठक की सबसे बड़ी उपलब्धि वर्तमान अध्यक्ष  राकेश डागर के कार्यकाल को सर्वसम्मति से अगले पाँच वर्षों के लिए बढ़ाना रही। उनके नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए समिति ने भविष्य की चुनौतियों से लड़ने का संकल्प लिया।

How to Make a News Portal

सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के संरक्षक व सहारनपुर अध्यक्ष चौ० बख्तावर सिंह और हरिद्वार के महामंत्री सतेन्द्र सिंह चेयरमैन ने अपने समर्थकों के साथ शिरकत की। बैठक में भट्टा उद्योग को बचाने के लिए चार प्रमुख प्रस्ताव पारित किए गए। समिति ने निर्णय लिया कि मजदूरों द्वारा किए जाने वाले उत्पीड़न के खिलाफ संगठित होकर सरकार को जगाया जाएगा। साथ ही, पुलिस प्रशासन द्वारा बिना वजह भट्टा स्वामियों को परेशान करने के मामलों को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाने की रणनीति बनी।

आर्थिक मोर्चे पर बड़ा फैसला लेते हुए, ईंधन और लेबर की बढ़ती कीमतों के कारण ईंटों का भाव 6000 रुपये प्रति हजार करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुआ। साथ ही कम जीएसटी देने वाले स्वामियों को उचित कर भुगतान के लिए प्रेरित करने पर भी सहमति बनी। इस अवसर पर शामली अध्यक्ष चौ० भूपेंद्र मलिक, महामंत्री शमशाद अली, प्रमेन्द्र तोमर, हाजी मुजिबुर्रहमान और नीरज बालियान सहित भारी संख्या में भट्टा स्वामी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 8 6 7 8 1
Total views : 272284

Follow us on